{"_id":"02f8075435da862b05f940328c4ec845","slug":"industrial-fair-starts-on-prade-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पाद को प्रमोट करना चाहते हैं तो आएं परेड ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पाद को प्रमोट करना चाहते हैं तो आएं परेड ग्राउंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Feb 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल फेयर चंडीकृत-2014 का शुक्रवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
इसका उद्घाटन होम सेक्रेटरी कम सेक्रेटरी इंडस्ट्रीज अनिल कुमार ने किया।
डायरेक्टर इंडस्ट्रीज महावीर कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 80 स्टाल लगाए गए हैं। इनमें पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली के उद्यमियों ने शिरकत की। यह उन उद्यमियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, जो अपने उत्पाद को प्रमोट करना चाहते हैं। चंडीकृत फेयर 18 फरवरी तक चलेगा।
उद्यमियों का मानना है कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से ऐसे मंच उपलब्ध कराना एक सराहनीय प्रयास है। इससे उत्पाद को ग्राहक और कंपनियों तक पहुंचाने में काफी आसानी होती है।
विज्ञापन
फेयर के दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भंगड़ा और हरियाणवी नृत्य भी देखने को मिला।