{"_id":"6594f66b1fe554a6120f212d","slug":"industrial-area-bridge-opened-after-six-months-in-chandigarh-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: छह माह बाद खुला इंडस्ट्रियल एरिया का पुल, हल्के वाहनों को ही अनुमति, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: छह माह बाद खुला इंडस्ट्रियल एरिया का पुल, हल्के वाहनों को ही अनुमति, लोगों को मिली राहत
Wed, 03 Jan 2024 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:23 AM IST
सार
नौ और दस जुलाई को चंडीगढ़ में जोरदार बारिश हुई थी। बरसात के कारण इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित गोशाला के पास का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, तब से पुल का रास्ता बंद था। इस पुल के बंद होने से ट्रैफिक का पूरा भार मध्यमार्ग पर आ गया था जिससे वहां लंबा जाम लगने लगा था।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया का पुल खुला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में पिछले करीब छह महीने से बंद इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित गोशाला के पास के पुल का रास्ता मंगलवार को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया। भारी वाहन जैसे ट्रक आदि को फिलहाल मंजूरी नहीं है। रास्ते के खुलने से रेलवे स्टेशन और दड़वा जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। उन्हें अब मध्य मार्ग से होकर नहीं जाना होगा।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पुल के एक हिस्से में अभी भी काम जारी है, लेकिन लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए रास्ते को दो और हल्के चारपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार को पूरे दिन वाहनों की आवाजाही रही। विभाग तेजी से बाकी हिस्से पर काम कर रहा है और उसे पूरा करने के बाद रास्ते को पूरी तरह से सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
कुछ दिन पहले मेयर अनूप गुप्ता ने पुल के कार्य की समीक्षा की थी और कुछ दिनों में हल्के वाहनों के लिए खोलने के आदेश दिए थे, जिसके बाद मंगलवार सुबह पुल को खोल दिया गया। अब इस पुल से दो और चारपहिया वाहन भी आ-जा सकते हैं। इस रास्ते के बंद होने की वजह से सारा ट्रैफिक का दबाव ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर आ गया था, जिसकी वजह से वहां रोजाना सुबह और शाम को जाम लग रहा था।