फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Industrial and economic activities will start in phased manner in Haryana during lockdown

कोरोना वायरस: हरियाणा में चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी औद्योगिक, आर्थिक गतिविधियां

Mon, 13 Apr 2020 10:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Apr 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Industrial and economic activities will start in phased manner in Haryana during lockdown
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

हरियाणा में चरणबद्ध तरीके से औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए हॉटस्पॉट वाले गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है। जिन जिलों में कोरोना संभावित संक्रमित लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है, उन को ऑरेंज जोन और जहां पर कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है, उन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है। 

विज्ञापन


सीएम ने यह जानकारी हरियाणा आज कार्यक्रम में दी। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद नई व्यवस्था लागू होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि तब्लीगी बड़ी संख्या में सामने आए हैं। अब भी कोई छुपा न हो, इसलिए जमात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हमारे देश में सामाजिक संस्थाएं जिस निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रही हैं, वैसी निस्वार्थ सेवा विदेश में देखने को नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा में कार्य कर रही लगभग 30 हजार सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ने के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से तीन घंटे बातचीत की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का ध्येय वाक्य, बोध वाक्य या कोई नारा होता है, उसमें समाज सेवा का बड़ा भाव निहित होता है। उन्होंने भारत विकास परिषद के ध्येय वाक्य 5 एस अर्थात संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण का उदाहरण दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कोई भी अगर इससे जुड़ेगा तो उसके स्वयं के मन में निस्वार्थ भाव से कार्य करने की इच्छा व्यक्त होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य परहित और समाज के लिए काम करता है। हमारे शास्त्रों में भी लिखा गया है 'वसुधैव कुटुम्बकम्' अर्थात सारा विश्व मेरा परिवार है, इसी ध्येय के साथ सामाजिक संस्थाएं समाज हित के कार्य करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से अमेरिका जैसे विकसित देश भी अछूते नहीं रहे। वहां पर बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई है और लाखों लोग संक्रमित हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों में सामाजिक सेवा की भावना है और अब हम इस महामारी के दूसरे चरण में हैं जो सेफ जोन है। इसका तीसरा चरण सामुदायिक संक्रमण का है, जिससे हमें हर हाल में बचना है और इस महामारी को दूसरे चरण पर ही रोक कर खत्म करना है। 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि महामारी की रोकथाम में लगे रक्षक चाहे वे डॉक्टर, नर्स या पैरामेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, एंबुलेंस ड्राइवर और यहां तक कि पुलिस कर्मचारी हो, वह हर गांव, मोहल्ले और गली में लोगों को इस महामारी के प्रति सचेत कर रहे हैं और घरों में रहने के लिए अपील कर रहे हैं। अभी तक 90 लाख खाने के पैकेट व 4 लाख 80 हजार सूखे राशन के पैकेट जरूरतमंदों को बांटे गए हैं। 

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग सरकार का सहयोग दें, इसके लिए हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड बनाया गया है। इसमें अब तक लगभग 150 करोड़ रुपये का योगदान हो गया है, जिसमें  70 करोड़ रुपये सरकारी कर्मचारियों और 75 करोड़ रुपये अन्य लोगों का योगदान शामिल है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी संस्था से जुड़े लोगों की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं, वे स्वयं व्यक्तिगत रूप से भी सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को सहयोग के लिए पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed