{"_id":"5c062725bdec22415d45a05b","slug":"indo-swift-company-md-ratanlal-munjal-arrested-by-cbi-chandigarh-in-vat-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः 5 करोड़ के वैट घोटाले में इंडो स्विफ्ट कंपनी का एमडी गिरफ्तार, ट्रैप लगाकर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः 5 करोड़ के वैट घोटाले में इंडो स्विफ्ट कंपनी का एमडी गिरफ्तार, ट्रैप लगाकर दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
police arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच करोड़ रुपये के वैट घोटाले में इंडो स्विफ्ट कंपनी के एमडी को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच ने डीएसपी पवन कुमार के सुपरविजन में ट्रैप लगाकर शख्स को दबोचा। यह ट्रैप शनिवार को पीजीआई के पास पंचकूला के सेक्टर-6 निवासी एनवी रतन मुंजाल (65) के लिए लगाया गया। बीते महीनों में यूटी प्रशासन में लगी वैट ट्रिब्यूनल कोर्ट में सामने आया था कि इंड स्विफ्ट कंपनी ने करोड़ों का टैक्स महज पांच हजार रुपये में निपटाया था। इसके बाद विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी थी, जिसे बाद में क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।
इससे पहले विजिलेंस विभाग ने कंपनी के पूर्व अकाउंटेंट विपिन मिश्रा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए थे। शुरुआती जांच में एक्साइज विभाग के कर्मचारियों के बीच सेटिंग करवाने वाले दो एजेंटों अंकित और रामतीर्थ का नाम सामने आया। दोनों ने करीब सौ करोड़ रुपये से अधिक के इस घोटाले में करीब तीन साल से अधिक समय तक बिचौलिये की भूमिका निभाई। विजिलेंस टीम की पूछताछ होने के बाद इस केस को क्राइम ब्रांच में सौंप दिया गया।
होगी सकती है और भी गिरफ्तारी
क्राइम ब्रांच में केस आने के बाद तेजी से कार्रवाई शुरू की गई। पकड़े गए आरोपी से क्राइम ब्रांच पूछताछ करने में जुटी हुई है कि कंपनी में वैट घोटाला कब से चला आ रहा है। इसमें कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि और कितने लोग वैट घोटाले से जुड़े हैं। अगर किसी और नाम का खुलासा होता है तो पुलिस उसे भी गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
आरोपियों को पेश कर लेगी रिमांड
पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि रिमांड के दौरान आरोपी से पूरे मामले का खुलासा हो सके। यह भी पता लगाया जाएगा कि कंपनी ने किस तरीके से वैट घोटाला किया है।
इस तरह सामने आया था मामला
17 जुलाई 2018 को यूटी प्रशासन में वैट ट्रिब्यूनल कोर्ट लगी थी। इस दौरान एक्साइज विभाग ने कंपनी मेसर्स इंडो स्विफ्ट का वैट अमाउंट स्क्रूटनी के बाद पांच करोड़, 90 लाख 54 हजार व 342 रुपये बताया, लेकिन कंपनी की तरफ से पहुंचे एडवोकेट ने 31 मार्च 2015 को ही मामले का निपटारा होने की बात कही। बताया गया कि एक्साइज विभाग ने महज पांच हजार रुपये का टैक्स वसूल उनका चालान किया है। करोड़ों रुपये का टैक्स महज पांच हजार रुपये में निपटने पर एडवाइजर परिमल राय ने एक्शन लेते हुए विजिलेंस को मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
पांच करोड़ के वैट घोटाले में पुलिस ने इंडो स्विफ्ट कंपनी के एमडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।
- पवन कुमार, डीएसपी, क्राइम ब्रांच, चंडीगढ़