फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Youngers Went to Afganistan for Job but Fight with Taliban

भारतीय युवकों पर अफगानियों के जुल्मों की दास्तां

Sun, 20 Apr 2014 01:55 PM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल Updated Sun, 20 Apr 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
Indian Youngers Went to Afganistan for Job but Fight with Taliban

रोजगार की चाहत में लाखों रुपये खर्च कर अफगानिस्तान गए भारतीय युवकों को ट्रेनिंग देकर तालिबान से लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका बेस्ड कंपनी में रोजगार दिलवाने के नाम पर इन युवकों को ले जा कर एक-47 की ट्रेनिंग के बाद तेल कंपनी की सुरक्षा के लिए बतौर सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, जिस कंपनी में युवकों को काम दिया गया था, उस कंपनी की पूर्व सैनिक होने की शर्त के चलते फर्जी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कागजात भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे कार्य में एजेंटों के साथ मिलकर भारतीय पूर्व सैनिक पाक नागरिक के साथ मिलकर षड़ंयत्र रच रहा है। यह खुलासा कैथल सहित आसपास के जिलों से रोजगार की चाहत में अफगान गए युवकों ने किया।

जो ड्यूटी से इंकार करने पर विभिन्न यातनाएं सहने के बाद भारत पहुंचे हैं। पीड़ित युवकों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।

प्रदेश के कई जिलों के युवा हैं वहां

Indian Youngers Went to Afganistan for Job but Fight with Taliban

जिले के गांव सिसला निवासी रामचंद्र, अंबाला के लाल माजरी निवासी बीरबल, यमुनानगर के सादिकपुरा निवासी सुरेश कुमार, यमुनानगर के मुसींबल निवासी नरेश कुमार, इसी गांव के दिनेश कुमार, यमुनानगर के खानपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है।

इन युवकों ने बताया कि यमुनानगर के धनौरी, अंबाला के गदौली एवं यमूनानगर के टोडरपुर निवासी एजेंटों ने उनसे दो से तीन लाख रुपये तक की राशि लेकर अफगानिस्तान में अमेरिकी बेस्ड कंपनी में काम दिलवाने का आश्वासन दिया था। उन सभी ने अगस्त सितंबर 2013 में एजेंटों को राशि सौंप दी।

इसके बाद ये उन सभी को कुछ दिनों के बाद काबुल ले गए। जहां उन्हें एक महीना दस दिनों तक भारतीय सेना के पूर्व जवान बताने वाले हिमाचल प्रदेश के किशोरी लाल एवं पाक नागरिक अब्दुल ने जबरदस्ती एक-47 चलाने की ट्रेनिंग दी।

इसके बाद काबुल के पास ही बोस्टन में स्थित एक तेल कंपनी की सुरक्षा में तैनात कर दिया। जहां उन्हें एक-एक एक-47, 100 राउंड कारतूस, मैग्जीन, बॉडी आर्मर, रेडियो सेट दिया गया तथा कहा गया कि तालिबान से कंपनी की सुरक्षा करनी है।

अमेरिकी नहीं, अफगानी कंपनी ने दी नौकरी

Indian Youngers Went to Afganistan for Job but Fight with Taliban

इन युवकों ने बताया कि जिस कंपनी के माध्यम से उन्हें नौकरी दी गई, वह अमेरिका की न होकर अफगानिस्तान की ही थी तथा उस कंपनी में नौकरी के लिए सेवानिवृत्त जवान होना अनिवार्य था।

जिसके लिए किशोरी लाल ने उन सभी के भारतीय सेना के जे एंड के राइफ्ल्स जबलपुर मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्ति की पासबुक बनाकर दी गई। जो भारत से ही छप कर वहां पहुंची थीं। इन युवकों ने खुलासा किया कि भारतीय सेना का पूर्व सैनिक किशोरी लाल ही ये फर्जी कागजात तैयार करवाता है।  

इंकार करने पर दुबई के रास्ते भारत भेजा
ड्यूटी के दौरान खतरे के चलते जब उन्होंने काम करने से इंकार किया तो उन्हें काम कर रहे अंग्रेजों ने जान से मारने की धमकी दी तथा सिर्फ एक दिन खाना दिया। लेकिन उन्होंने काम करने से इंकार कर दिया।

जिस पर कंपनी के अधिकारियों ने करीब 10-12 लड़कों को दुबई के रास्ते भारत भेज दिया। रामचंद्र ने बताया कि वह गत फरवरी में भारत पहुंचा। उसने पुलिस को शिकायत दी है।

‌प्रदेश के ‌कई युवा अभी भी फंसे हैं वहां

Indian Youngers Went to Afganistan for Job but Fight with Taliban

इन युवकों ने खुलासा किया कि यहां से रोजगार दिलवाने की चाहत में भारतीय युवकों को अफगानिस्तान ले जाया जा रहा है। जहां उन्हें जबरन तालिबान का मुकाबला करवाया जाता है। जो युवक धमकी से डर गए, वे वहीं फंसे हुए हैं तथा डर के चलते तालिबान का मुकाबला करने को मजबूर हैं।

छह माह में मात्र 70 हजार रुपये दिए
रामचंद्र ने कहा कि नौकरी के नाम पर उन्हें 50 हजार रुपये प्रति माह देने के लिए कहा गया था लेकिन छह माह में उसे केवल 70 हजार रुपये दिए गए। वे अब इन एजेंटों एवं अफगानिस्तान में भारतीय युवकों का शोषण कर रहे पूर्व सैनिक सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई करवाना चाहते हैं।

ये कहते हैं अधिकारी

Indian Youngers Went to Afganistan for Job but Fight with Taliban
एसपी कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई है। वहीं, सीआईए इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सत्यवान सिंह ने कहा कि एसपी के निर्देशानुसार शिकायत पर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed