फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian wrestling federation action against phogat sisters, sakshi malik husband

फोगाट बहनें और साक्षी मलिक के पति नेशनल कैंप से बाहर, फेडरेशन बोली- अब घर बैठो

Fri, 18 May 2018 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 18 May 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
indian wrestling federation action against phogat sisters, sakshi malik husband
phogat sisters
फोगाट बहनों, साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान और अन्य पहलवानों को भारतीय कुश्ती संघ ने एशियन गेम्स के लिए कैंप से बाहर कर दिया है। बड़ी कार्रवाई करते हुए संघ ने 15 पहलवानों के नाम लिस्ट से काट दिए हैं और उनके एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है। कैंप से बाहर किए गए खिलाड़ियों में हरियाणा के 10 पहलवान शामिल हैं।
विज्ञापन


एशियन गेम्स के लिए सोनीपत के साई सेंटर में पुरुष पहलवानों और लखनऊ में महिला पहलवानों का नेशनल कैंप चल रहा है। लखनऊ कैंप से 13 महिला पहलवान गायब हैं, जबकि सोनीपत कैंप से दो पहलवान गायब हैं। इन पहलवानों ने कैंप में शामिल न होने संबंधी कोई अग्रिम सूचना कोट को नहीं दी है।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ा संज्ञान लिया है। संघ ने नेशनल कैंप से इन खिलाड़ियों का नाम काट दिया है और साथ ही इन पहलवानों के एशियन गेम्स के लिए ट्रायल देने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पहलवानों पर हुई कार्रवाई      
जिन पहलवानों पर कार्रवाई हुई है उनमें गीता फौगाट, बबीता फौगाट, रितु फौगाट, संगीता फौगाट, इंदु चौधरी, रविता, पूजा, मनु, नंदनी सलोखे, रेशमा माने, अंजू, मनु तोमर, कामिनी महिला पहलवान शामिल हैं। वहीं श्रवण और साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत का नाम भी कैंप से बाहर किया गया है।


नेशनल कैंप से बिना सूचना के गायब रहने वाले पहलवानों ने अनुशासनहीनता दिखाई है। इस कारण इनके नाम नेशनल कैंप से काटते हुए कार्रवाई की गई है। इन पर एशियन गेम्स का ट्रायल देने पर भी रोक लगा दी गई है।
- विनोद तोमर, जनरल सेक्रेटरी भारतीय कुश्ती संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed