{"_id":"649367a79cd4f7c1d2028dbc","slug":"indian-womens-cricket-team-became-emerging-asia-cup-winner-kashvi-gautam-is-getting-congratulations-chandigarh-news-c-16-sml1026-170271-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी इमर्जिंग एशिया कप विजेता, काश्वी गौतम मिल रहीं बधाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी इमर्जिंग एशिया कप विजेता, काश्वी गौतम मिल रहीं बधाइयां
विज्ञापन
चंडीगढ़। इमर्जिंग एशिया कप जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। श्वेता सेहरावत की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश को 31 रन से शिकस्त देकर कप पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम में शहर की महिला क्रिकेटर काश्वी गौतम भी शामिल रहीं। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम ने 20 ओवरों में 127 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवरों में 96 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। काश्वी गौतम के परिवार में खुशी का माहौल है और काश्वी को हर तरफ से बधाई मिल रही है। कोच ने दी बधाई
एशिया कप हांगकांग में 12 से 21 जून तक खेला गया। भारतीय टीम का विजेता बनने के बादकाश्वी गौतम के कोच नागेश गुप्ता ने बधाई दी। काश्वी टीम में तेज गेंदबाज व बल्लेबाज की भूमिका निभाती हैं। साथ ही वह यूटीसीए सीनियर महिला टीम की कप्तान की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। कोच ने बताया कि काशवी गौतम ने 2020 में डोमेस्टिक मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ काशवी ने 4.5 ओवर में 12 रन देकर 10 विकेट चटकाकर रिकाॅर्ड बना दिया था। इसके बाद वह बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की नजर में आ गई थी।
काश्वी गौतम का कॅरिअर
चैलेंजर ट्राफी 2021 में अंडर-19 में एक मैच में अर्धशतक व 2 विकेट ।
डोमेस्टिक सीजन 2022-23 में 5 मैच में 8 विकेट और बल्लेबाजी में 192 रन।
महिला आईपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन
पिछले 3 वर्ष से लगातार एनसीए कैंप में चयनित