फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   indian women hockey team captain ritu rani out of the olympic team

महिला हॉकी टीम की कप्तान रीतू रानी ओलंपिक से बाहर

Sat, 09 Jul 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र।
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र। Updated Sat, 09 Jul 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
indian women hockey team captain ritu rani out of the olympic team
रितु रानी
भारतीय महिला हॉकी टीम को अपनी कप्तानी में रियो ओलंपिक का टिकट दिलवाने वाली रीतू रानी को टीम से बाहर कर दिया गया है। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम ही टीम के कोच ने रीतू को घर जाने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में रीतू रानी से बात नहीं हो पाई है, लेकिन उनके पिता जयपाल ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि टीम के बाहर होने से रीतू का ओलंपिक खेलने का सपना चूर-चूर हो गया है। उसे उन बीस खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है, जिसमें से 12 जुलाई को अंतिम टीम का चयन किया जाना है।
विज्ञापन


जयपाल ने बताया कि मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही रीतू ने हॉकी स्टिक को पकड़ा था और उसका सपना भारतीय महिला टीम को ओलंपिक में पहुंचाने का था।  रीतू ने कड़ी मेहनत और अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम का नेत़ृत्व किया और रियो ओलंपिक के लिए टीम को क्वालीफाई करवाया। रीतू को टीम में शामिल नहीं करने से  क्षेत्र के हाकी प्रेमियों में भारी रोष है और उन्होंने हाकी इंडिया से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जुलाई को होगी टीम घोषित
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेंद्र बत्तरा ने फोन पर बताया कि उन्हें रीतू के टीम से बाहर होने का पता नहीं है। उन्होंने बताया कि आधिकारिक तौर पर टीम की घोषणा 12 जुलाई को दिल्ली में होगी। रीतू को कैंप से बाहर करने की बात पर बत्तरा ने कहा कि सभी खिलाड़ियों की कैंप की छुट्टी की गई है और पूरी टीम 11 जुलाई को दोबारा कैंप में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed