फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian rifle and pistol team announced for Paris Olympics, Manu will shoot in two events

Chandigarh News: पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय राइफल और पिस्टल टीम का एलान, मनु दो स्पर्धाओं में लगाएंगी निशाना

Wed, 12 Jun 2024 06:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Indian rifle and pistol team announced for Paris Olympics, Manu will shoot in two events
चंडीगढ़। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने पेरिस ओलंपिक-24 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय राइफल और पिस्टल टीम का एलान किया है। इसमें आठ खिलाड़ी राइफल और सात खिलाड़ी पिस्टल स्पर्धा के लिए चयनित किए गए हैं। स्टार निशानेबाज मनु भाकर ऐसी खिलाड़ी हैं, जो दो स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर के डीएवी कॉलेज के मौजूदा और पासआउट शूटिंग खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें संदीप सिंह, अर्जुन बबूता, सिफत कौर, अंजुम मोदगिल, एश्वर्या तोमर, स्वपनिल, सर्बजोत सिंह, अर्जुन चीमा, मनु भाकर, रितियम सांगवान, अनीष, विजयवीर सिद्द्धू, एलावेनिल वलारिवन, रमिता का नाम शामिल है।
विज्ञापन

इस दौरान डीएवी कॉलेज के शूटिंग कोच और प्रो. अमनिंदर मान ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि अपने कॉलेज के पूर्व और मौजूदा शूटिंग खिलाड़ियों का चयन उनकी योग्यता और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को देखकर किया गया है। सभी खिलाड़ी पदक लाने वाले हैं। मुझे विश्वास है कि टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए सब कुछ तैयार कर लिया गया है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक-2024 के लिए भारतीय राइफल और पिस्टल टीम :
राइफल :
संदीप सिंह, अर्जुन बबूता (10 मीटर एयर राइफल पुरुष)

एलावेनिल वलारिवन, रमिता (10 मीटर एयर राइफल महिला)

सिफत कौर समरा, अंजुम मौदगिल (50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन महिला)

ऐश्वर्या तोमर, स्वप्निल कुसाले (50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष)

पिस्टल :

सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा (10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष)

मनु भाकर, रिदम सांगवान (10 मीटर एयर पिस्टल महिला)

अनीश भनवाल, विजयवीर सिद्धू (25 मीटर आरएफपी पुरुष)

मनु भाकर (25 मीटर पिस्टल महिला)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article