फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railway Running Summer Special Train on Kalka Shimla Rail Track

गुड न्यूजः कालका-शिमला रेलमार्ग पर दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए कब से और क्या है टाइमिंग

Thu, 09 May 2019 09:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 May 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway Running Summer Special Train on Kalka Shimla Rail Track
स्पेशल ट्रेन
गर्मी की छुट्टियों में घूमने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कालका-शिमला रेलमार्ग पर अंबाला रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यदि सामान्य ट्रेनों में यात्रियों को रिजर्वेशन नहीं मिल रही है तो वह इस स्पेशल ट्रेन का फायदा उठा सकते हैं, जो नौ मई से 15 जुलाई तक चलेगी। रेल मंडल द्वारा पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नैरो गेज लाइन पर स्पेशल ट्रेन नंबर 52443-44 कालका-शिमला के मध्य दौड़ेगी। ट्रेन में एक प्रथम श्रेणी कोच, दो चेयर कार, दो जनरल कोच एवं एक एसएलआर कोच होगा।
विज्ञापन

ट्रेन का किराया सामान्य ट्रेनों की तरह

कालका रेलवे स्टेशन से यह स्पेशल ट्रेन दोपहर एक बजे चलेगी, जो शाम साढ़े सात बजे शिमला रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 52444 शिमला रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर चलेगी, जो दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। बीच मार्ग में ट्रेन समर हिल, जटोक, तारादेवी, शौगी, कंडाघाट, सलोगरा, सोलन, बडौग, धर्मपुर एवं सोनवारा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन का किराया सामान्य ट्रेनों की तरह ही होगा। सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन को चलाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है और यात्री अब रिजर्वेशन भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed