फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railway Released Special Trains Schedule for Festival Season

त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेनें दौड़ने को तैयार, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, देखिए टाइमिंग और रूट

Fri, 19 Oct 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Oct 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Released Special Trains Schedule for Festival Season
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
फेस्टिवल सीजन के चलते रूटीन ट्रेनों में सीटें पूरी तरह फुल हो गई हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें दौड़ने के लिए तैयार हैं, जिनकी टाइमिंग और रूट का शेड्यूल जारी हो गया है। अधिकतर ट्रेनों में या तो लंबी वेटिंग हैं या फिर नो रूम है। जिसे लेकर रेल यात्रियों को त्योहारों पर अपने घरों तक पहुंचना मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ में नौकरियां कर रहे काफी संख्या में  लोग अमूमन त्योहारी सीजन में उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल इत्यादि राज्यों में जाते हैं।  विजयदशमी से लेकर छठ पूजा तक  ट्रेनों में यात्रा करने वालेइन लोगों की रश काफी ज्यादा रहती है।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर नार्दन रेलवे ने अपने रश मैनेजमेंट के चलते कई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। मंडल रेल प्रबंधन दिनेश चंद शर्मा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक प्रवीण गौड़ द्विवेदी के अनुसार त्योहारों में यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर ये शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

Indian Railway Released Special Trains Schedule for Festival Season
indian railway
चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच 16 नवंबर तक हर वीरवार और शुक्रवार को दो ट्रेनें,  बठिंडा से वाराणसी के बीच 19 नवंबर तक हर रविवार-सोमवार दो ट्रेनें, नंगलडैम-लखनऊ के बीच 20 नवंबर तक हर सोमवार व मंगलवार दो ट्रेनें, दिल्ली-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा के बीच 21 नवंबर तक हर मंगलवार, शुक्रवार, रविवार,  बुधवार, शनिवार व सोमवार को दो ट्रेनें चलेंगी।

आनंद विहार टर्मिनल से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच 16 नवंबर तक हर सोमवार, वीरवार, मंगलवार व शुक्रवार को दो ट्रेनें, श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से वाराणसी के बीच 20 नवंबर तक हर रविवार और मंगलवार को दो ट्रेनें, सहारनपुर से अंबाला कैंट के बीच 15 नवंबर तक रोजाना दो ट्रेनें, जम्मूतवी से पठानकोट जंक्शन तक 16 नवंबर तक हर हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक दो ट्रेनें चलेंगी।

आंनद विहार से पटना के बीच 17 नंबवर तक हर शनिवार दो ट्रेनें, दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 नवंबर तक हर सोमवार, वीरवार, मंगलवार और शुक्रवार को दो ट्रेनें, नई दिल्ली से बरौनी के बीच 17 नवंबर तक हर मंगलवार, वीरवार, बुधवार व शुक्रवार को दो ट्रेनें, दिल्ली से मुज्जफरपुर के बीच 18 नवंबर तक हर बुधवार, शनिवार, वीरवार और रविवार को दो ट्रेनें दौड़ेंगी।

ये रही अन्य स्पेशल ट्रेनें

Indian Railway Released Special Trains Schedule for Festival Season
indian Railway
दिल्ली से दरभंगा के बीच 19 नवंबर तक हर सोमवार व शनिवार को दो ट्रेनें, दिल्ली से सहरसा के बीच 22 नवंबर तक हर रविवार, वीरवार, शुक्रवार और मंगलवार दो ट्रेनें, आनंद विहार से सियालदाह के बीच 18 नवंबर तक हर रविवार और शनिवार दो ट्रेनें, आनंद विहार से छपरा के बीच 21 नवंबर तक हर बुधवार व वीरवार को दो ट्रेनें, जयपुर से दिल्ली कैंट के बीच 9 नवंबर तक हर मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार दो ट्रेनें चलेंगी।

बीकानेर से हरिद्वार के बीच 10 नवंबर तक हर शुक्रवार और शनिवार दो ट्रेनें, मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली के बीच 17 नवंबर तक हर शुक्रवार, रविवार, शनिवार और सोमवार को दो ट्रेने, अहमदाबाद से दिल्ली सराय रोहिला के बीच 18 नवंबर तक हर शनिवार और रविवार दो ट्रेनें, दिल्ली सराय रोहिला से इंदौर जंक्शन  के बीच 19 नवंबर में हर सोमवार और रविवार को दो ट्रेनें चलेंगी।

आनंद विहार टर्मिनल से गोरखपुर के बीच 11 नवंबर तक हर शनिवार और रविवार दो ट्रेनें, आनंद विहार से गया के बीच 18 नवंबर तक हर रविवार दो ट्रेनें, आनंद विहार से भागलपुर 16 नवंबर तक हर वीरवार और शुक्रवार दो ट्रेनें, हजरत निजामुद्दीन से लखनऊ के बीच 15 नवंबर तक हर सोमवार और वीरवार दो ट्रेनें, आंनद विहार से लखनऊ के बीच  14 नवंबर तक हर बुधवार और वीरवार दो ट्रेनें विशेष रूप से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed