{"_id":"58a2fdb24f1c1b0944d84598","slug":"indian-railway-released-holi-special-train-schedule-and-timings","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः होली स्पेशल ट्रे्न का शेड्यूल और टाइमिंग्स जारी, जल्दी से करा लें बुकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः होली स्पेशल ट्रे्न का शेड्यूल और टाइमिंग्स जारी, जल्दी से करा लें बुकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल और टाइमिंग्स जारी कर दी हैं। अगर आप भी घर जाना चाहते हैं तो जल्दी से बुकिंग करा लीजिए। फिरोजपुर रेल प्रशासन ने विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए होली पर्व के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं ताकि लोग अपने घरों तक आसानी से पहुंच सकें। फिरोजपुर से कटिहार (बिहार) के लिए 10 मार्च को ट्रेन चलाई जाएगी।
इसी तरह जम्मूतवी से मुंबई के बीच 13 मार्च को ट्रेन चलेगी। डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि होली पर्व के लिए 10 मार्च को फिरोजपुर से कटिहार के बीच ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन फिरोजपुर से रात 10.35 बजे चलेगी और जालंधर, लुधियाना, मुुरादाबाद, गोंडा व गोरखपुर के रास्ते हुए कटिहार पहुंचेगी। कटिहार से फिरोजपुर के लिए 14 मार्च की सुबह 09.15 बजे चलेगी।
इसके अलावा मुंबई से जम्मूतवी के बीच 10 मार्च को सुबह 06.45 बजे ट्रेन चलाई जाएगी, जो जम्मूतवी 11 मार्च को शाम 05.55 बजे पहुंचेगी। जम्मूतवी से 13 मार्च को सुबह 01.55 बजे चलेगी और मुंबई चौदह मार्च शाम 05.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
चार ट्रेनें रद्द
बोगियां नहीं पहुंचने के कारण हावड़ा-अमृतसर मेल (13005), अमृतसर-हावड़ा मेल (13006), गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12587) व जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस रद्द की गई हैं।