फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian railway released holi special train schedule and timings

गुड न्यूजः होली स्पेशल ट्रे्न का शेड्यूल और टाइमिंग्स जारी, जल्दी से करा लें बुकिंग

Wed, 15 Feb 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 15 Feb 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
indian railway released holi special train schedule and timings
train - फोटो : अमर उजाला
इंडियन रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल और टाइमिंग्स जारी कर दी हैं। अगर आप भी घर जाना चाहते हैं तो जल्दी से बुकिंग करा लीजिए। फिरोजपुर रेल प्रशासन ने विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए होली पर्व के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं ताकि लोग अपने घरों तक आसानी से पहुंच सकें। फिरोजपुर से कटिहार (बिहार) के लिए 10 मार्च को ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह जम्मूतवी से मुंबई के बीच 13 मार्च को ट्रेन चलेगी। डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि होली पर्व के लिए 10 मार्च को फिरोजपुर से कटिहार के बीच ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन फिरोजपुर से रात 10.35 बजे चलेगी और जालंधर, लुधियाना, मुुरादाबाद, गोंडा व गोरखपुर के रास्ते हुए कटिहार पहुंचेगी। कटिहार से फिरोजपुर के लिए  14 मार्च की सुबह 09.15 बजे चलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा मुंबई से जम्मूतवी के बीच 10 मार्च को सुबह 06.45 बजे ट्रेन चलाई जाएगी, जो जम्मूतवी 11 मार्च को शाम 05.55 बजे पहुंचेगी। जम्मूतवी से 13 मार्च को सुबह 01.55 बजे चलेगी और मुंबई चौदह मार्च शाम 05.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार ट्रेनें रद्द
बोगियां नहीं पहुंचने के कारण हावड़ा-अमृतसर मेल (13005), अमृतसर-हावड़ा मेल (13006), गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12587) व जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed