फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railway Going to Change Mechanical Signaling Device on 13 Railway Stations of India

इंडियन रेलवे बदलने जा रहा है 13 स्टेशनों पर मैकेनिकल सिग्नलिंग उपकरण, जानिए क्या है प्रोजेक्ट

Mon, 04 Feb 2019 04:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Feb 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Going to Change Mechanical Signaling Device on 13 Railway Stations of India
ambala railway station
इंडियन रेलवे 13 रेलवे स्टेशनों पर मैकेनिकल सिग्नलिंग उपकरण बदलने जा रहा है। प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है और रेलटेल इंटरप्राइजेज लिमिटेड को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें अंबाला रेल मंडल के दस और दिल्ली मंडल के तीन रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया मौजूदा मैकेनिकल सिग्नलिंग प्रणाली में सिगनल डाउन करने और पटरियों को बदलने के लिए लीवर फ्रेमों का इस्तेमाल होता है। अब नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिग्नलिंग प्रणाली माउस के एक क्लिक से ही सिग्नल डाउन करने और पटरियों को बदलने में सक्षम होगी। इसमें समय की काफी बचत होगी और सुरक्षा की पूरी गारंटी होगी।
विज्ञापन


रेलटेल को अंबाला रेल मंडल के 10 रेलवे स्टेशनों में आनंदपुर साहिब, नंगलडैम, रोपड़ थर्मल प्लांट, बलुआना, गिद्दड़बाहा, मलौट, पक्की, पंजकोसी, हिंदूमलकोट और फतुही शामिल है। दिल्ली मंडल के तीन स्टेशनों में कलायत, कैथल और पेहोवा रोड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 87 करोड़ रुपये है। रेल टेल और उत्तर रेलवे के बीच कार्य प्रारंभ करने के लिए दिल्ली में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस दौरान उत्तर रेलवे के जीएम टीपी सिंह सहित कई अधिकारी शामिल थे।

रेलटेल कई स्टेशनों को कर चुकी वाईफाई युक्त

रेलटेल अंबाला एवं फिरोजपुर रेलमंडल के अधीन आने वाले कई स्टेशनों को वाईफाई युक्त भी कर चुकी है। रेलटेल द्वारा विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर स्थित 13 स्टेशनों को वाईफाई युक्त किया गया था। वहीं अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, सरहिंद, राजपुरा, चक्की बैंक, पटियाला आदि क्षेत्रों में भी वाईफाई लगा चुकी है जिसका लाभ यात्रियों को मिल रहा है।

अभी हाल ही में रेलटेल और उत्तर रेलवे के बीच कार्य प्रारंभ करने के लिए दिल्ली में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उत्तर रेलवे के 13 स्टेशनों पर पुराने मैकेनिकल सिग्नलिंग उपकरणों को बदलने और उनके स्थान पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लगाने का कार्य सौंपा गया है। इसमें अंबाला रेल मंडल के दस और दिल्ली मंडल के तीन रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
- हरिमोहन, सीनियर डीसीएम, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed