फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian railway: 14 trains cancel due to fog

रेलयात्रा करनी है तो जरूर पढ़ लें खबर...कोहरे से थमी रफ्तार, जनवरी तक 14 ट्रेनें रद्द

Tue, 17 Dec 2019 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Indian railway: 14 trains cancel due to fog
प्रतीकात्मक तस्वीर

आप ट्रेन में सफर करते हैं तो यह खबर जरुर पढ़ लीजिएगा। रेलवे ने 16 दिसंबर से 14 एक्सप्रेस ट्रेनों को कोहरे के कारण बंद कर दिया है। करीब डेढ़ माह तक ट्रेनें बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। जबकि, 14 ट्रेनें पहले ही बंद चल रही हैं। सही समय पर ट्रेनों का संचालन न होने से यात्री परेशान हैं। कोहरे और ब्लॉक के कारण ट्रेनों को रद्द किया जा रहा। 

विज्ञापन


अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन के मुताबिक, 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक गाड़ी संख्या 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस, 14217 प्रयागराज-चंडीगढ़ एक्स्प्रेस 17 से एक फरवरी तक, 14524 अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 28 जनवरी तक, 14523 बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 30 जनवरी तक, 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 25 जनवरी तक, 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 25 जनवरी, 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 दिसंबर से 26 जनवरी, 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 23 दिसंबर से 27 जनवरी तक बंद रहेगी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही 14606 जम्मूतवी-हरिद्वार एक्सप्रेस 22 दिसंबर से 26 जनवरी, 14605 हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 दिसंबर से 27 जनवरी तक रद्द रहेगी। 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी। 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 18 दिसंबर से दो फरवरी 2020 तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी। गाड़ी संख्या 13151 कोलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द कर दिया। 13152 जम्मूतवी-कोलकत्ता एक्सप्रेस 18 दिसंबर से दो फरवरी तक नहीं चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री हुए परेशान 
सोमवार को ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही रेलवे स्टेशन सुनसान दिखाई दिया। हालांकि कोहरे के कारण यात्रियों की संख्या कम रही है। लंबी दूरी पर जाने वाले लोगों को रोडवेज बसों का सहारा लेना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed