पंजाब सीमा पर देखे गए पाक के एफ-16 विमान, भारत के सुखोई और मिराज ने खदेड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय सीमा के नजदीक अपनी नापाक हरकत की कोशिश की। हालांकि भारतीय सेना ने पाक के मंसूबों को नाकाम कर दिया। दरअसल, पंजाब के खेमकरण सेक्टर में भारतीय रडार ने चार पाकिस्तानी एफ-16 विमानों को डिटेक्ट किया। तड़के करीब 3 बजे भारतीय वायुसेना के रडार ने पाक विमानों और ड्रोन की हलचल को पकड़ा।
इस दौरान एक बड़े आकार का यूएवी भी रडार में देखा गया। हालांकि भारत ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए इसका जवाब दिया। भारत के सुखोई-30 एमकेआई और मिराज विमानों ने पाक विमानों का पीछा किया जिसके बाद पाक विमान वापस लौट गए।
Sources: At 3 AM today, Indian radars detected a large sized UAV & package of 4 Pakistani F-16s flying close to Indian border in Khemkaran sector in Punjab. India scrambled Su-30MKIs & Mirage jets in response after which the Pakistani jets retreated further into their territory. pic.twitter.com/ZKTbw8zPZo
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 1, 2019
बता दें कि इससे पहले 9 मार्च को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से लगते बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन को सेना ने मार गिराया था। वहीं इससे पूर्व बीकानेर सीमा पर भी ड्रोन को वायु सेना ने मार गिराया था। मालूम हो कि एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद 27 फरवरी को भी गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारत ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मारा था। पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हालांकि मुस्तैद भारतीय सेना उसकी हर एक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।