{"_id":"5cece1f6bdec22073b6537c7","slug":"indian-professor-son-engineer-aditaya-missed-in-indonesia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में लापता हुआ प्रोफेसर का इंजीनियर बेटा, मां बोली- कोई तो मदद करो, उसे ढूंढकर ला दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोनेशिया में लापता हुआ प्रोफेसर का इंजीनियर बेटा, मां बोली- कोई तो मदद करो, उसे ढूंढकर ला दो
Tue, 28 May 2019 01:05 PM IST
खुशबू गोयल
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 28 May 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
इंडोनेशिया में लापता हुआ प्रोफेसर का इंजीनियर बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के लैब मोंगन आयरलैंड पर भारतीय प्रोफेसर का इंजीनियर बेटा लापता हो गया। वह अपने दोस्त के साथ इंडोनेशिया घूमने गया था, जहां वह पानी की तेज लहरों में फंस गया। उसके बाद से इंजीनियर का कोई अता पता नहीं है। दोस्तों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
इंजीनियर के दोस्तों ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और इंजीनियर को काफी तलाश कराया, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं लग सका। इंडोनेशिया में संसाधनों की कमी होने के कारण भी इंजीनियर को तलाश करने में परेशानी हो रही है।
इसलिए प्रोफेसर व उनके पति मदद के लिए केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह से मिले और उनसे बेटे को तलाशने में मदद करने की गुहार लगाई है। इसके अलावा पीएम से लेकर अन्य मंत्रियों तक को ट्वीट करके मदद मांगी है।

दोस्त के साथ घूमने के लिए गया था इंडोनेशिया
शैलजा कौशल दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में आर्किटेक्ट विभाग में प्रोफेसर हैं। उनका बेटा आदित्य कौशल (24) आईआईटी गुवाहटी से इंजीनियरिंग करके हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह पुणे के रहने वाले अपने दोस्त क्षितिज अग्रवाल के साथ एक मई को घूमने के लिए इंडोनेशिया गया था। जहां से 7 मई को लैब मोंगन आयरलैंड गए थे और वहां से वह डेवल्स टीयर नाम की जगह पर चले गए, जहां केवल बोट से जा सकते हैं।
वहां से वापस आने के लिए बोट का समय 11 बजे था, लेकिन उससे लगभग आधा घंटा पहले ही वहां पानी की तेज लहर आई। प्रोफेसर शैलजा ने बताया कि उस पानी की लहर में उनका बेटा आदित्य कौशल फंस गया। उसके बाद दोबारा पानी की तेज लहर आई, जिसके बाद से आदित्य का कुछ पता नहीं है। उसके दोस्त ने आदित्य के घर फोन करके इस बारे में बताया तो यहां से प्रोफेसर शैलजा व उनके पति अवतार सिंह कौशल भी इंडोनेशिया पहुंचे।
वहां सात दिन तक इंडोनेशिया की एजेंसी सर्च एंड रेसक्यू ने आदित्य को तलाश किया, लेकिन उसके बाद भी वह नहीं मिल सका। प्रोफेसर शैलजा व उनके पति अवतार सिंह ने अपने खर्च पर हेलीकॉप्टर लेकर भी बेटे को आयरलैंड में तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। प्रोफेसर शैलजा ने बताया कि उनके बेटे को तलाश करने में इंडोनेशिया की सरकार ने काफी मदद की, लेकिन उनके पास इतने संसाधन नहीं हैं कि बेटे को तलाश किया जा सके। जबकि अपने देश में काफी संसाधन हैं, जिनकी मदद से आदित्य को तलाश किया जा सकता है। इसलिए ही सरकार से बेटे को तलाश करने में मदद करने की गुहार लगाई है।

पानी में नहीं हो सकता बेटा
प्रोफेसर शैलजा ने बताया कि इंडोनेशिया में सर्च एंड रेसक्यू के लिए बनाई गई एजेंसी के अधिकारियों से उनकी बात हुई थी तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा पानी में नहीं हो सकता है। क्योंकि वहां आज तक कोई भी पानी में गिरा है तो वह चार दिन में ऊपर आ जाता है और उसे निकाल लिया जाता है।
उनका बेटा तेज लहर के आने पर गिरकर जंगल में रह गया है, जिसे तलाश करने के लिए उनके पास ज्यादा संसाधन नहीं हैं। इसके अलावा वह एजेंसी किसी को केवल सात दिन तक तलाश करती है, इसलिए उसके बाद उनको खुद ही हेलीकॉप्टर बुक करके बेटे की तलाश करनी पड़ी।
मंत्री वीके सिंह से मिले तो ट्वीट करके पीएम और मंत्रियों से गुहार
आदित्य के गायब होने के बाद उसे तलाशने में मदद करने के लिए प्रोफेसर व उनके पति केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह से जाकर मिले थे और उनकी अपनी समस्या से संबंधित पत्र भी दिया था। उनसे मदद का आश्वासन भी मिला है। इसके अलावा बेटे को तलाशने में मदद करने के लिए पीएम से लेकर कई अन्य मंत्रियों को ट्वीट किया है।
क्योंकि भारतीय नेवी के पास वहां से ज्यादा तकनीक हैं तो यहां की फोर्स के पास वहां से बेहतर तकनीकी सुविधाएं हैं, जिनके सहारे बेटे को तलाश किया जा सकता है। बेटे के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम देने के पोस्टर छपवाकर भी इंडोनेशिया में लगवाए गए और सोशल साइटों के माध्यम से उनको वायरल भी किया जा रहा है।