फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian people life in danger in pakistan

'मुझे किसी तरह भारत पहुंचा दो, नहीं रहना पाकिस्तान में, हर वक्त जान को खतरा'

Wed, 29 Nov 2017 09:14 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 29 Nov 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
indian people life in danger in pakistan
समझौता एक्सप्रेस
हम दुआ करते रहे कि कोई किसी तरह हमें भारत पहुंचा दे, हम पाकिस्तान में नहीं रहना चाहते, यहां हर वक्त जान को खतरा है। ये कहना है दिल्ली में जामा मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद याकूब का, जो सोमवार को समझौता एक्सप्रेस से भारत लौटे।
विज्ञापन


वे अपनी खाला यानी मौसी से मिलने के लिए करीब 20 साल बाद लाहौर गए थे, लेकिन अभी वीजा खत्म भी नहीं हुआ था कि लौट आए। उन्होंने बताया कि पाक में हालात बहुत गड़बड़ है। बस अल्लाह ने जान बख्श दी।
विज्ञापन


पाक में हालात तो ऐसे हैं कि लग रहा है कि तख्ता पल्ट होना है। किस गली मोहल्ले में कब क्या हो जाए पता नहीं। हम जिन रिश्तेदारों के यहां ठहरे थे, वो बेचारे भी हमारे लिए परेशान हो रहे थे। बस अल्लाह से यह दुआ करते थे कि हमें हमारे वतन पहुंचा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से 92 लोग भारत लौटे, भारत से 50 गए

indian people life in danger in pakistan
समझौता एक्सप्रेस
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच दोस्ती की पटरी पर दौड़ती समझौता एक्सप्रेस सोमवार को पाक से 92 मुसाफिरों को लेकर भारत आई। पाक के गड़बड़ हालात का खामियाजा दोनों देशों के बीच दौड़ रही समझौता एक्सप्रेस पर पड़ा है।

यही वजह है कि सोमवार को भारत से पाक जाने वाले यात्रियों की गिनती सिर्फ 50 थी, जिसमें अधिकांश पाकिस्तानी थे। जबकि पाक से आई समझौता में 92 मुसाफिरों में अधिकांश भारतीय थे, जो कि वीजा खत्म होने के पहले ही वतन लौट आए।

पाक में हालात गड़बड़ होने के वजह से समझौता एक्सप्रेस की सुरक्षा और पाक से आने वाले मुसाफिरों की चौकसी दोनों बढ़ा दी गई है। अटारी रेलवे स्टेशन में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

पाक में प्रदर्शन, व्यापार ठप

indian people life in danger in pakistan
pakistan
पाक में ‘तहरीक ए खत्म ए नबूवत’, ‘तहरीक ए लबैक या रसूल अल्लाह’ और ‘सुन्नी तहरीक पाकिस्तान’ के कार्यकर्ता पाक के कानून मंत्री कानून मंत्री जाहिद हामिद को हटाने की मांग कर रहे हैं। अब तक कई लोग मारे गए लगभग 200 लोग घायल हुए हैं। ऐसे में लाहौर पूरी तरह बंद है। भारत-पाक के बीच व्यापार ठप हो गया है। दोनों देशों के बीच रेल व्यापार पिछले कई दिनों से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed