फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian military academy admission notification released, apply for entrance exam

आर्मी में अफसर बनना चाहते हैं तो IMA में दाखिला लीजिए, आवेदन कीजिए

Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
indian military academy admission notification released, apply for entrance exam
इंडियन मिलिट्री एकेडमी में दाखिले के लिए आवेदन
आर्मी में अफसर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका। इंडियन मिलिट्री एकेडमी में दाखिला के लिए आवेदन मांगें गए हैं, अप्लाई कीजिए। प्रवेश परीक्षा एक व दो जून 2017 को होगी। इच्छुक युवा 31 मार्च 2017 तक आवदेन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


सैन्य कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जनवरी को साढ़े 11 साल से 13 वर्ष तक की आयु के छात्र जिनका जन्म 2 जनवरी 2005 से एक जुलाई 2006 के बीच हुआ हो, सातवीं कक्षा में अध्ययनरत या सातवीं पास छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का पात्र है।
विज्ञापन


उम्मीद्वार को आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट आकार की फोटो, जन्म प्रमाणपत्र (नगर निगम-ग्राम पंचायत से) मूल निवास प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। प्रधानाचार्य की ओर से प्रमाणित वर्तमान कक्षा में अध्ययन का मूल रूप में भी जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जगह से मिलेगा आवेदन पत्र

indian military academy admission notification released, apply for entrance exam
इंडियन मिलिट्री एकेडमी में दाखिले के लिए आवेदन
आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज गढ़ी कैंट देहरादून से लिया जा सकता है। परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2018 को साढे़ 11 वर्ष से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में 7वीं कक्षा में अध्ययनरत या 7वीं कक्षा पास कर चुका हुआ होना चाहिए। लिखित परीक्षा 1 और 2 जून 2017 को तथा मौखिक परीक्षा 10 अक्तूबर 2017 को होगी। आवदेन पत्र कमाडेंट राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून से डाक द्वारा या सीधे प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन पत्र के लिए पात्र छात्र के अभिभावकों को सामान्य श्रेणी में 550 रूपये तथा आरक्षित श्रेणी के अभिभावकों को 505 रूपये का डिमांड ड्राप्ट भेजना होगा। प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी, मैथ, और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed