फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   indian lifeline railway earned billions of money from pakistan during surgical strike

भारत की लाइफलाइन रेलवे ने पाकिस्तान से भी ऐसे कमा लिए 9 करोड़

Sat, 29 Oct 2016 11:37 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 29 Oct 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
indian lifeline railway earned billions of money from pakistan during surgical strike
रेलगाड़ी के जरिए 45 लाख आठ हजार 727 रुपये की आमदन - फोटो : demo
चाहे उड़ी में पाकिस्तानी हमला हो या पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक। बार्डर पर तनाव के बीच भी रेलवे ने 5 महीने में पाकिस्तान से 9 करोड़ रुपये कमा लिए।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे (रेल डिवीजन फिरोजपुर) को पाकिस्तान के साथ मालगाड़ी के जरिए जनवरी 2015 से 20 अक्तूबर 2016 तक नौ करोड़ 32 लाख 35 हजार 36 रुपये की आमदन हुई है।

भारतीय रेलवे ने मालगाड़ी के लगभग 4309 डिब्बे पाकिस्तान भेजे थे। उड़ी में हमला होने के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के बाद भी अक्तूबर में मालगाड़ी का पाकिस्तान आना-जाना जारी था।
विज्ञापन

रेलवे को 2015 में इतनी आमदनी हुई थी

indian lifeline railway earned billions of money from pakistan during surgical strike
भारतीय रेल
भारतीय रेलवे को जनवरी 2015 में पाकिस्तान से मालगाड़ी के जरिए 45 लाख आठ हजार 727 रुपये की आमदन हुई। इसी तरह फरवरी में चालीस लाख 26 हजार 924 रुपये की आमदन, मार्च में 62 लाख 24 हजार 18 रुपये की, अप्रैल में एक करोड़ चार लाख 80 हजार 842 रुपये, मई में 73 लाख 46 हजार 242 रुपये, जून में 32 लाख 47 हजार 139 रुपये, जुलाई में 24 लाख 46 हजार 784 रुपये, अगस्त में 22 लाख 59 हजार 297 रुपये, सितंबर में 27 लाख 40 हजार 11 रुपये, अक्तूबर में 33 लाख 72 हजार 455 रुपये, नवंबर में 42 लाख 14 हजार  53 रुपये व दिसंबर में 41 लाख 65 हजार 13 रुपये की आमदन हुई है।

इस साल हर महीने रेलवे को इतना फायदा हुआ

indian lifeline railway earned billions of money from pakistan during surgical strike
रेलवे - फोटो : demo pic
वहीं इस साल जनवरी में 43 लाख 63 हजार 726 रुपये का फायदा हुआ। इसी तरह फरवरी में 68 लाख चार हजार 563 रुपये का फायदा, मार्च में 69 लाख सात हजार 248 रुपये, अप्रैल में 69 लाख 14 हजार 877 रुपये, मई में 51 लाख 39 हजार 702 रुपये,  जून में तीन लाख 86 हजार 303 रुपये, जुलाई में 26 लाख 58 हजार 824 रुपये, अगस्त में 26 लाख 21 हजार 498 रुपये, सितंबर में 29 लाख 35 हजार 852 रुपये और 20 अक्तूबर तक 22 लाख 82 हजार 88 रुपये का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed