{"_id":"5d43bf028ebc3e6cfa3bfe01","slug":"indian-girl-jyoti-hostaged-in-dupai-due-to-travel-agent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘प्लीज! मैनूं घरें पहुंचा दो, नईं तां मैं मर जाना कुज खाके, दुबई में बंधक लड़की का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्लीज! मैनूं घरें पहुंचा दो, नईं तां मैं मर जाना कुज खाके, दुबई में बंधक लड़की का वीडियो वायरल
Fri, 02 Aug 2019 10:12 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 02 Aug 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
दुबई में फंसी लड़की
- फोटो : अमर उजाला
प्लीज! मैंनू घरें पहुंचा दो, नईं तां मैं मर जाना कुज खाके, मैं दो लक्ख नई दे सकदी...यह कहना है उस लड़की का, जो इस समय दुबई में फंसी हुई है। पंजाब के कपूरथला की रहने वाली ज्योति इस समय दुबई में महिला एजेंट के चंगुल में फंसी हुई है।
वीडियो में रोते हुए ज्योति ने गुहार लगाई है कि उसे किसी भी तरह भारत पहुंचाया जाए, क्योंकि यहां पर उसके साथ बहुत बुरा सुलूक किया जा रहा है। 1.04 मिनट के वीडियो में ज्योति ने कपूरथला में संतपुरा निवासी महिला ट्रेवल एजेंट सीमा और उसके पति राजकुमार के मार्फत दुबई में हाउसमेड के लिए भेजने की बात कही है।
जिस व्यक्ति के पास सीमा ने उसे हाउसमेड के काम पर रखवाया, उसकी पत्नी सारा दिन उससे काम करवाती और बदले में खाने को भी सही ढंग से नहीं देती थी। उसने मिन्नत करके वीजा कैंसिल करवाया, लेकिन अब वह सीमा के पास हैं। सीएम उससे वापस भारत जाने के एवज में दो लाख रुपये की मांग कर रही है और चार दिन से उसे ऑफिस में ही कैद किया हुआ है।

Trending Videos
बेटी का दुख देखने के बाद मां सुदेश रानी पत्नी स्वर्गीय सुभाष चंद्र निवासी मोहल्ला शेरगढ़ ने एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह को शिकायत देकर बेटी को वापस लाने और ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सुदेश रानी ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी पहले भी दो बार दुबई जा चुकी है। अब उसे परेशान किया जा रहा है। उसकी बेटी कई और लड़कियों को सीमा के साथ दुबई हाउसमेड के काम के लिए लेकर जा चुकी है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि थाना सिटी के एसएचओ को जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।