फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   indian defence minister Manohar Parrikar statement in reply of pakistan statement

पाकिस्तान के हमले पर केंद्रीय रक्षामंत्री ने कुछ ऐसा कहा, जोश में दिखे जवान

Wed, 17 Aug 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Wed, 17 Aug 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
indian defence minister Manohar Parrikar statement in reply of pakistan statement
भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान के हमलों का अब भारतीय सेना खुलकर जवाब देने लगी है। केंद्रीय रक्षामंत्री के ताजा बयान ने जवानों में और जोश भर दिया। रेवाड़ी में केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का कहना है कि दुश्मन की एक गोली के जवाब में सैनिक दस गोलियां चलाएं। देश की सीमा पर आतंकी गतिविधियों चलाने वाले दुश्मनों की लाशें बिछा दें।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में जाना और नर्क में जाना एक जैसी बात है। सोमवार को सीमा पर घुसपैठ कर रहे पांच आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। मंगलवार को रेवाड़ी में तिरंगा यात्रा रवाना करने से पहले रक्षामंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सैनिकों को पूरी छूट है लेकिन सिविलियन की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


रामपुरा हाउस में गुड़गांव के सांसद एवं सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत का पूरा सम्मान है। सीमा पर जान देने के लिए नहीं बल्कि जान लेने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। पिछले सालों की तुलना में अब जवानों के शहीद होने की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पाकिस्तान अपना रहा थाउजेंड कट थ्योरी

indian defence minister Manohar Parrikar statement in reply of pakistan statement
भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : अमर उजाला
कई युद्धों में हार का मुंह देखने के बाद पाकिस्तान अब थाउजेंड कट थ्योरी अपना रहा है। इस नीति के तहत अब छोटे-छोटे जख्म देकर देश को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इससे बचने के लिए जवानों में आत्मविश्वास भर रहे हैं। इमरजेंसी बजट भी 10 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये कर दिया गया है ताकि स्थानीय खरीद हो सके।

कांग्रेस पर भी निशाना साधा
रक्षामंत्री ने कहा कि 1986 में बोफोर्स तोप खरीदी गई थी। उसके बाद से बड़े स्तर पर हथियारों की खरीदारी नहीं हुई है। बोफोर्स तोप में भी घोटाला सामने आया। लोगों ने पैसा खाया और निकल गए। धनुष तोप मार्च-अप्रैल तक ट्रायल के बाद सेना में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed