{"_id":"5d660c768ebc3e013c6c9b3e","slug":"indian-boy-palwinder-singh-drowned-in-sylvan-lake-of-canada","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में झील में डूबने से भारतीय युवक की मौत, खबर सुनकर बेहोश हो गई मां, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में झील में डूबने से भारतीय युवक की मौत, खबर सुनकर बेहोश हो गई मां, अस्पताल में भर्ती
Wed, 28 Aug 2019 10:39 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
पलविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में सिलवान झील में डूबने से एक भारतीय युवक की मौत हो गई। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मृतक युवक मोहाली के खरड़ का रहने वाला था। खूनीमाजरा सरकारी कॉलेज के पास रहने वाला नौजवान पलविंदर सिंह सैनी पुत्र रणजोध सिंह काका सैनी नवंबर 2018 में कनाडा गया था।
उसके पिता ने बताया कि उसने थोड़े-थोड़े पैसे जोड़कर बीस लाख रुपये खर्च करके बेटे को पढ़ाई के लिये कनाडा भेजा था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका बेटा अब कभी वापस नहीं आएगा। मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा में स्थित सिलवान झील में पलविंदर सिंह 21 अगस्त को अपने एक दोस्त के साथ गोल इनफ्लैटेबल के ऊपर लेटकर तैर रहा था।
अचानक झील की लहरों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में पलविंदर सिंह का दोस्त तो बच गया, परंतु पलविंदर सिंह पानी में डूब गया। पता लगा है कि पलविंदर सिंह ने सेफ्टी जैकेट पहनने से मना कर दिया था। गोताखोरों ने पलविंदर सिंह का शव 22 अगस्त को बरामद किया।

बेटे की मौत की खबर सुनकर मां की हालत गंभीर
पलविंदर सिंह की मां गुरप्रीत कौर एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और अपने जवान पुत्र की मौत की खबर सुनकर उनकी हालत और अधिक गंभीर हो गई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बुजुर्ग पिता भी सदमे में हैं।
शव को देश लाने के लिए परिवार ने पंजाब सरकार से मांगी आर्थिक मदद
परिवार ने बताया कि बेटे पलविंदर सिंह का शव विदेश से लाने के लिए लगभग बीस लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वह इतना खर्च करने में असमर्थ हैं। यूथ कांग्रेस के पूर्व जनरल सचिव परमिंदर सिंह सोना, सिटीजन वेलफेयर काउंसिल के प्रधान एडवोकेट केके शर्मा, समाज सेवक परविंदर सिंह बोगी सैनी, खरड़ यूथ क्लब के प्रधान अमरीक सिंह हैप्पी, सैनी यूथ क्लब के प्रधान मनप्रीत सिंह काका सैनी तथा ठेकेदार रणजीत सिंह मुंडी खरड़ ने पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की है ताकि परिवार अपने बेटे के अंतिम दर्शन तो कर सके।