{"_id":"6821030f77a1468ba80c0468","slug":"indian-army-will-give-a-befitting-reply-if-pakistan-breaks-the-ceasefire-chandigarh-news-c-16-pkl1091-706470-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पाकिस्तान के युद्ध विराम तोड़ने पर भारतीय सेना देगी मुंह तोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पाकिस्तान के युद्ध विराम तोड़ने पर भारतीय सेना देगी मुंह तोड़ जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर जारी है। शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हो गया था लेकिन पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया। इसके बाद रविवार को सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी नेे सभी कमांड अध्यक्षों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। इसमें कमांड अधिकारियों को आदेश दिए कि अगर पाकिस्तान अब युद्ध विराम व हवाई क्षेत्र की उल्लंघना करता है तो बॉर्डर पर सेना जवाबी कार्रवाई कर मुंहतोड़ जवाब दे।
सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान की ओर से 10 व 11 मई की रात युद्ध विराम व हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसमें चंडीगढ़ से वेस्टर्न कमांड से मनोज कटियार, साउथ वेस्टर्न कमांड और साउथ कमांड के अध्यक्ष मौजूद रहे। इसमें सभी अध्यक्षों ने अपने अधीन बॉर्डर पर सेना की तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं पर बात की। सेनाध्यक्ष ने अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में पाकिस्तान की गतिविधियों सहित ड्रोन व अन्य हमलों को लेकर बातचीत की। मीटिंग में बताया गया कि पाकिस्तान सेना ने बीते शनिवार की रात को युद्ध विराम लगने के बावजूद ड्रोन हमले किए हैं, जिन्हें सेना ने हवा में ही खत्म कर दिया। सेनाध्यक्ष ने बताया कि डीजीएमओ वार्ता के माध्यम से बनी सहमति के बाद किसी भी उल्लंघन के लिए अब सेना पूर्ण रूप सेे स्वतंत्र है और पाकिस्तान युद्ध विराम की उल्लंघना कर करता है तो सेना कमांडरों को जवाबी कार्रवाई का पूर्ण अधिकार हैं। उन्हें कोई भी जवाबी कार्रवाई के लिए किसी के आदेशों की जरूरत नहीं होगी।
फोटो 02: सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ऑनलाइन मीटिंग करते हुए। स्रोत : सेना
फोटो 03: सेना अध्यक्ष के साथ ऑनलाइन मीटिंग में जुड़े सभी कमांड के अध्यक्ष। स्रोत : सेना