फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian army soldier widow needs certificate for pension

एक विधवा की आपबीती- 'साबित करो, सर्टिफिकेट दो सैनिक की पत्नी हो, तब मिलेंगी पेंशन और सुविधाएं'

Fri, 22 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
indian army soldier widow needs certificate for pension
रोती हुई महिला - फोटो : demo photo
सैनिक की विधवा की आपबीती झकझोर देगी, पेंशन और अन्य सुविधाएं लेने के लिए उसे साबित करना होगा कि वह सैनिक की पत्नी है, सर्टिफिकेट देना होगा। मामला चंडीगढ़ का है। सैनिक की विधवा सिस्टम से लड़कर हार चुकी हैं। अब उनकी लड़ाई को दिव्यांग बेटा आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


यह लड़ाई है अपना हक हासिल करने की। 74 साल की सावित्री देवी पति की मौत के बाद खुद का संवैधानिक वारिस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यूटी प्रशासन के चक्कर काटते काटते थक गईं। डेढ़ साल से वह अफसरों की मिन्नतें करती रहीं, लेकिन कोई नहीं पसीजा। हाल यह है कि उन्हें आज तक मृतक सैनिक की पत्नी होने का लीगल सर्टिफिकेट नहीं मिला।
विज्ञापन


मां ने हिम्मत हारी तो दिव्यांग बेटा मैदान में आ डटा। कहता है कि उनके सामने जीवन यापन का संकट है। हमें वह जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए, जो एक सैनिक के परिजनों को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलबीर ने लिया था बीआरएस

indian army soldier widow needs certificate for pension
सैनिक का बेटा
चंडीगढ़ के मलोया कालोनी के रहने वाले बलबीर सिंह 1980 में सिकंदराबाद में सेना के ईएमई रेजीमेंट में सैनिक पद पर तैनात थे। बलबीर ने सर्विस में 15 वर्ष पूरे होने से पहले ही वीआरएस ले लिया था। विभागीय सूत्रों की मानें तो नौकरी से वीआरएस लेने के बाद ही बलबीर सिंह ने शादी की लेकिन उन्होंने सर्विस बुक में पत्नी का नाम दर्ज नहीं कराया। इसी कारण यह परेशानी सामने आई है।

पति की मौत के बाद जीवन यापन का संकट
फरवरी 2017 में बलबीर सिंह की बीमारी के चलते मौत हो जाने के बाद उसके परिवार पर जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि वीआरएस लेने की वजह से बलबीर के परिवार को पेंशन तो नहीं मिल पाएगी। लेकिन पत्नी को विधवा पेंशन सहित अन्य सरकारी सेवाओं में मिलने वाला लाभ जरूर मिलेगा। इसके लिए सावित्री को स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्गत संवैधानिक वारिस प्रमाण पत्र की जरूरत है। पति की मौत के बाद ही सावित्री यूटी से लेकर जिला प्रशासन तक चक्कर लगा चुकी हैं।

अब दिव्यांग बेटा लगा रहा है चक्कर

indian army soldier widow needs certificate for pension
पेंशन
सवित्री का 32 वर्षीय बेटा नरेश है, जो जन्म से ही विकलांग है। नरेश का कहना है कि पिता की मौत के बाद से मां अक्सर बीमार रहती हैं। बीमारी की हालत में भी वह कई बार दफ्तरों के चक्कर काटती रहीं लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब वह चलने फिरने में असमर्थ हो गई हैं। इसीलिए अब मैं खुद सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहा हूं। अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है।

जल्द भेज दी जाएगी जानकारी
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के वरिष्ठ सहायक अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि डीसी के द्वारा उनसे बलबीर सिंह के सैनिक होने संबंधी जानकरी मांगी गई है। बलबीर सिंह हमारे यहां सैनिक रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी प्रशासन को जल्द ही दे दी जाएगी। इसके बाद उनके परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed