{"_id":"58ae70e04f1c1b3018b23b48","slug":"indian-army-soldier-threaten-to-auto-driver-daughter-either-to-do-marriage-unless-he-will-shot-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'एक बार मुझसे शादी कर ले तुझे देश भर में घूमा दूंगा, नहीं की तो गोली मार दूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'एक बार मुझसे शादी कर ले तुझे देश भर में घूमा दूंगा, नहीं की तो गोली मार दूंगा'
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 24 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
फोन पर धमकी दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार मुझसे शादी कर ले तुझे देशभर में घूमा दूंगा, नहीं की तो गोली मार दूंगा। यह धमकी सुनकर लड़की और उसके परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। यह धमकी खुद को फौजी बताने वाले आरोपी ने ऑटो चालक की बेटी को दी है।
आरोपी छात्रा के मोबाइल पर कॉल करके जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। इससे तंग आकर छात्रा और उसके परिजन बुधवार को महिला थाने पहुंचे। यहां पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।
जानकारी के मुताबिक सुंदरपुर निवासी एक व्यक्ति ऑटो चलाता है। उनकी बेटी शहर के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई करती है। कई दिन पहले छात्रा के मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर ने कॉल आई। युवक ने खुद का परिचय दिये बिना छात्रा से शादी करने की बात कही। इस पर छात्रा ने कॉल काट दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही आरोपी ने दोबारा छात्रा के नंबर पर कॉल की और जबरन शादी करने की धमकी देकर छात्रा के साथ गाली गलौच की। कई दिनों तक परेशान होने के बाद छात्रा ने बुधवार को अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर छात्र के परिजन उसके साथ महिला थाने में पहुंचे। यहां पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।

खुद को बताया फौजी
फोन पर धमकी दी
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले तो खुद को एक फौजी बताया। साथ ही कहा कि वह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसके पास लगातार पांच दिनों से फोन करके शादी करने की बात कह रहा है। साथ ही कहता है कि यदि शादी नहीं की तो गोली मार देगा। जबकि आरोपी के बारे में छात्रा कुछ भी नहीं जानती।
पुलिस ने कॉल की तो धमकी देने से मुकरा
पुलिस तक मामला पहुंचने पर महिला पुलिस अधिकारी ने संबंधित नंबर पर कॉल की। पुलिस अधिकारी ने युवक से बात की तो उसने लड़की को किसी प्रकार की धमकी देने से इनकार कर फोन काट दिया। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। महिला हैड कांस्टेबल नीलम ने बताया कि नंबर की लोकेशन ट्रेस जा रही है।