फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian army soldier balraj singh dead body found in poonch area of jammu kashmir

पूंछ में संदिग्ध हालात में सेना के जवान की मौत, गोलियों से छलनी शव मिला

Fri, 10 Mar 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Fri, 10 Mar 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
indian army soldier balraj singh dead body found in poonch area of jammu kashmir
पूंछ में संदिग्ध हालात में सेना के जवान की मौत
जम्मू कश्मीर के पूंछ में सेना के एक जवान का शव बरामद किया गया है। इस तरह से संदिग्ध हालात में जवान की मौत से अफरा तफरी मची हुई है। बताया जा रहा है कि जवान का शव गोलियों से छलनी है। उसकी पहचान सिपाही बलराज सिंह पुत्र जसंवत सिंह 16 आरआर के रूप में हुई है। वह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला था। शव द्राबा इलाके में सूरनकोट आर्मी कैंप में  मिला है।
विज्ञापन


एसडीपीओ ने बताया कि पीड़ित सिपाही बलराज सिंह राष्ट्रीय राइफल्स से जुड़ा था। जवान के शरीर पर पर गोली लगने के कई जख्म हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। अधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार जवान की मौत पाकिस्तान द्वारा किए गए स्नाइपर शॉट से हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले 13 दिनों में ये तीसरी घटना है, जब सेना के जवान की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई हो। इससे पहले सेना के दो जवानों ने खुदकुशी कर ली थी। 5 मार्च को सेना के जवान सिपाही रोशन सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली थी। 25 फरवरी को बीएसएफ के कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed