फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian army sikh regiment jawan manjinder singh killed in kulgam encounter

आतंकियों से मुठभेड़ में वतन पर कुर्बान पंजाब का वीर जवान, जानिए कौन है?

Thu, 16 Nov 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
indian army sikh regiment jawan manjinder singh killed in kulgam encounter
encounter
नापाक इरादों के साथ देश में घुसे आतंकियों से हुई मुठभेड़ में भारत मां का एक और वीर सपूत कुर्बान हो गया। यह बहादुर सिपाही 10 सिख रेजीमेंट का जवान था।
विज्ञापन


नाम है मनजिंदर सिंह, जो पंजाब के मानसा जिले के गांव बनवाला का रहने वाला है। मनजिंदर का जन्म 25 अप्रैल 1995 को हुआ था और 14 नवंबर 2017 को वह देश के लिए शहीद हो गया। मनजिंदर की शहादत की खबर उसके गांव तक पहुंच गई है। जैसे ही खबर पहुंची गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शहीद की मां कर्मजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग उन्हें सांत्वना देने के लिए जुटने लगे हैं। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के हलनू गांव में आतंकियों से मुठभेड़ में मजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मनजिंदर सिंह नेशनल स्तर का कबड्डी व कुश्ती का खिलाडी था। करीब ढाई वर्ष पहले 11 जून 2015 को ही भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। शहीद का बड़ा भाई भूपिंदर सिंह भी सैनिक है और मौजूदा समय में पठानकोट में तैनात है। दो भाई अभी तक अवविवाहत थे। शहीद अपने पीछे बजुर्ग माता पिता को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता गांव बनावाला में ही खेती करते हैं और परिवार का पालन पोषण करते हैं। गांव निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शहीद सैनिक मनजिंदर का शव बुधवार देर रात तक उसके पैतृक गांव बनावाला में पहुंचने की संभावना है और उसका अंतिम संस्कार वीरवार को सरकारी सम्मान के साथ किया जाएगा।

एनकाउंटर में बीटेक पास आतंकी ढेर

indian army sikh regiment jawan manjinder singh killed in kulgam encounter
J&K encounter - फोटो : ANI
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के हलनू गांव में सोमवार की देर रात सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस के एसओजी ने घेराबंदी की। इस दौरान भोर में तीन बजे आतंकियों ने सुरक्षा बलों का घेरा तोड़ते हुए फायरिंग की और मौके से भाग निकले।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को खंगालना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे नौबुग कुंड इलाके में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी तो जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया, जिसकी शिनाख्त कुलगाम जिले के बदरू यारीपोरा गांव के हिजबुल आतंकी मुजम्मिल मंजूर डार के रूप में की गई है। वह ए कैटेगरी का आतंकी था और बीटेक पास था।

मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को भगाने में मदद के लिए लोगों ने मुठभेड़ स्थल पर भारी पथराव किया। पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। आतंकी के मारे जाने के बाद भी कई इलाकों में देर शाम तक हिंसक प्रदर्शन चलते रहे। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed