{"_id":"5bd7fb6ebdec2269c10f924a","slug":"indian-army-rejected-pakistan-claim-about-intruders-arrested-by-bsf-from-border-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSF ने दबोचे दो पाकिस्तानी, पाक का दावा- हमारी सेना के जवान हैं, पर भारत को भरोसा ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSF ने दबोचे दो पाकिस्तानी, पाक का दावा- हमारी सेना के जवान हैं, पर भारत को भरोसा ही नहीं
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 30 Oct 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ द्वारा दबोचे गए दो पाकिस्तानियों को लेकर पाक ने दावा किया है कि वे दोनों उसकी सेना के जवान हैं। लेकिन भारत को इस बात पर कतई भरोसा नहीं है। दावे के अनुसार, ये जवान पाकिस्तानी ही हैं और रास्ता भटक गए थे। इसी दावे के साथ पाकिस्तान ने बीएसएफ से अपने दोनों जवानों को वापस लौटाने की मांग भी की है। लेकिन भारत को फिलहाल पाकिस्तान के इस दावे पर भरोसा नहीं है और शक है कि इन्हें जासूसी के इरादे से सरहद पार भेज गया था।
इसलिए अब बीएसएफ के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां भी पाकिस्तान के इस दावे को फिलहाल दरकिनार कर दोनों पाक जवानों के भारत आने के मकसद को खंगालने में जुट गई हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय सीमा में घुसते ही बीएसएफ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया था। तालशी में दोनों से पाकिस्तानी सेना के पहचान पत्र, पाकिस्तानी करेंसी, चार फोटोग्राफ व एक स्मार्टफोन बरामद किए थे।

इस तर्क से किया पाक दावे को खारिज
पाकिस्तान
पाकिस्तान पकड़े गए दोनों नौजवानों को भारत से वापस चाहता है। इसके लिए पाकिस्तान ने दोनों जवानों को बॉर्डर एरिया में नए होने और इलाके की समझ न होने को पुख्ता आधार बताया है। लेकिन पाकिस्तान के इस तर्क को नकारते हुए भारतीय एजेंसियां पाक जवानों से पूछताछ करने में जुटी हैं। एजेंसियों का मानना है कि कोई भी जवान बॉर्डर एरिया में नया हो सकता है, लेकिन उसे इंटरनेशनल बॉर्डर की तो अच्छे से समझ होनी चाहिए।
दोनों जवान इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके भारतीय सीमा में घुसे हैं, जो एक गंभीर चूक है और बेहद गंभीर मामला है। इसलिए जब तक इन जवानों के भारतीय सीमा में घुसने का मकसद साफ नहीं होगा। तब तक इनको रिहा नहीं किया जा सकता। दूसरा, पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो अमूमन भारत में घुसपैठ के लिए तस्कर, जासूस और आतंकी पंजाब को अपना ‘इजी जोन’ मानते हैं।