{"_id":"92bcccd788b208c60b53549f4fd5da6d","slug":"indian-army-captain-kanika-bhardwaj-dead-in-punjab-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सड़क हादसे में महिला कैप्टन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सड़क हादसे में महिला कैप्टन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
Updated Mon, 18 Jan 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के खन्ना में नजदीकी गांव अलौड़ के पास हुए सड़क हादसे में महिला कैप्टन कनिका भारद्वाज (32) की मौत हो गई। उनका सहायक दीपक शर्मा (26) घायल हो गया। उसे खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
कैप्टन कनिका पश्चिम विहार, नई दिल्ली के ए-3 अपार्टमेंट की रहने वाली थीं। दीपक मेरठ के थाना जानी के गांव डलमपुर का निवासी है।
दीपक के अनुसार कैप्टन कनिका राजौरी में तैनात थीं। कुछ ही दिन पहले उनका तबादला जोधपुर हो गया था। रात में वह कैप्टन कनिका के साथ दिल्ली जा रहा था। कार कनिका ही चला रही थीं।
विज्ञापन
करीब 10 बजे वे गांव अलौड़ के पास पहुंचे तो उन्होंने आगे जा रहे ट्रक चालक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक ट्रक चालक ने ट्रक को मोड़ लिया। गाड़ी ट्रक के साथ टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में कैप्टन को सिर पर गहरी चोट आई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक घायल हो गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। सोमवार सुबह सरकारी अस्पताल खन्ना में शव को लेने के लिए सेना के कई अधिकारी पहुंचे।