{"_id":"659ef4166a4068f8950d7006","slug":"indian-and-afghanistan-teams-practiced-and-sweated-in-cold-weather-chandigarh-news-c-16-sml1026-326132-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सर्द मौसम में भारतीय और अफगानिस्तान की टीम ने अभ्यास कर बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सर्द मौसम में भारतीय और अफगानिस्तान की टीम ने अभ्यास कर बहाया पसीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। सर्द मौसम में मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने अलग-अलग समय में पीसीए स्टेडियम में अभ्यास कर पसीना बहाया।अफगानिस्तान की टीम ने लगातार तीसरे दिन अभ्यास किया। वहीं, भारतीय टीम ने पहले दिन अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। अफगानिस्तान की टीम ने दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। टीम में कप्तान इब्राहिम जागदरान के साथ विकेट कीपर रहमानुल्लाह, इकराम अलीखिल, हजरतुल्लाह, रहमत शाह, नजीबुल्लाह, जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नवीन उल हक, नूर अहमद, मुंजीर उर रहमान, मोहम्मद सलीम और अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। टीम ने पहले मैदान पर रनिंग के साथ वार्म अप किया और इसके बाद नेट्स एरिया में पहुंच गए, जहां खिलाड़ियों ने कोच जोनथन ट्रोट के निगरानी में जमकर अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हाथ अजमाए। वहीं, अभ्यास सत्र के बाद कोच ने पिच के पास पहुंचकर गहनता से जांच की।
फ्लाइट लेट होने के चलते देरी से पहुंचे कप्तान
भारतीय टीम का अभ्यास सत्र शाम 5 बजे रखा गया। कप्तान रोहित शर्मा की फ्लाइट देर शाम पहुंची, जिसकी वजह से वह शाम 6:30 बजे पीसीए स्टेडियम टीम के अन्य खिलाड़ियों शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार के पास अभ्यास सत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ समय के लिए बल्लेबाजी की। सर्द मौसम के चलते शाम को भरतीय टीम ने सबसे पहले मैदान पर स्ट्रैचिंग करते हुए एक्सरसाइज की। इसके बाद खिलाड़ियों ने नेट्स एरिया में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों पर पैनी नजर बनाए हुए थे।
पीसीए स्टेडियम में शानदार तैयारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले के लिए पीसीए स्टेडियम में शानदार तैयारी की गई है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्टेडियम में एट्रेंस ब्लॉक को पूरी तरह से नया बनवाया है। एट्रेंस पर पूर्व भारतीय खिलाड़ियों और माैजूदा स्टार क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए हॉल ऑफ द फेम बनाया गया है, जोकि यहां से आने-जाने वाली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।