फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Airforce War Exercise with France Airforce, Stress on Indo Pak Border

अब फ्रांस के सहयोग से अपनी ताकत और निखारेगी भारतीय वायुसेना, 12 दिन चला खतरनाक अभ्यास

Mon, 12 Aug 2019 12:13 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 12 Aug 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Indian Airforce War Exercise with France Airforce, Stress on Indo Pak Border
भारतीय वायुसेना का युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ सालों के दौरान सरहदों पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। उसके मद्देनजर देश की तीनों जल, थल, वायु सेनाएं अपनी-अपनी ऑपरेशंस क्षमताओं को बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी के चलते इंडियन एयरफोर्स भी दुनिया की बेहतरहीन वायु सेनाओं के साथ युद्धाभ्यास कर अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का अभियान छेड़े हुए हैं, ताकि न केवल इंडियन एयरफोर्स की ताकत और बढ़ सके, बल्कि दुश्मन पर एयरफोर्स का प्रहार और घातक हो सके।
विज्ञापन


इसी कड़ी में अब इंडियन एयरफोर्स ने फ्रांस की मदद से अपनी ताकत को और निखारने का प्रयास किया है। कुछ दिन पहले इंडियन एयरफोर्स ने फ्रांस एयरफोर्स के साथ अपनी बारह दिन की खतरनाक वार एक्सरसाइज खत्म की है। इसका उद्देश्य इंडियन एयरफोर्स की मौजूदा ऑपरेशंस क्षमताओं को बढ़ाना और ये सुनिश्चित करना है कि अंतरराष्ट्रीय परिवेश में भी एयरफोर्स अपने परिचालन की पूरी क्षमता रखता है।
विज्ञापन


इसी साल पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में इंडियन एयरफोर्स ने जिस तरह से दुश्मन की मांद में घुसकर एयर स्ट्राइक किया, उस लिहाज से इस तरह केअभ्यास इंडियन एयरफोर्स को और मजबूत करने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉजिस्टिक ऑपरेशंस पर भी फोकस

युद्ध के दौरान एयरफोर्स के लॉजिस्टिक ऑपरेंशस को भी कैसे और मजबूत बनाया जाए, इसे लेकर भी इंडियन और फ्रेंच एयरफोर्स के संयुक्त युद्धाभ्यास में मुख्य रूप से फोकस किया गया था। फ्रांस स्थित मांट-डे-मार्सैन एयरफोर्स स्टेशन में हुई इस वॉर एक्सरसाइज में इंडियन एयरफोर्स के जंगी जहाज सुखोई 30 एमकेआई के साथ-साथ लॉजिस्टिक ऑपरेशंस में इस्तेमाल होने वाले विमान आईएल-78 और सी-17 ग्लोबमास्टर ने भी भाग लिया।

जंगी और लॉजिस्टिक  विमानों के साथ इंडियन एयरफोर्स के134 एयर वॉरियर्स ने बारह दिन तक दो चरणों में दिन व रात दोनों समय में युद्ध जैसा माहौल बनाकर फ्रेंच एयरफोर्स के साथ एक्सरसाइज की। एयरफोर्स के एक अफसर ने बताया कि युद्ध के दौरान लॉजिस्टिक ऑपरेशंस भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए वॉर एक्सरसाइज में लॉजिस्टिक ऑपरेशंस का अभ्यास भी बहुत जरूरी बनता है। उनके अनुसार फ्रेंच एयरफोर्स के साथ इंडियन एयरफोर्स की वॉर एक्सरसाइज से दोनों देशों की वायुसेनाओं को एक-दूसरे के युद्ध कौशल व रणनीति को समझने व सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed