{"_id":"59b7b19c4f1c1bf87f8b62e0","slug":"indian-airforce-conducting-airforce-common-admission-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स ज्वॉइन करने का सुनहरा मौका, तैयार हो जाइए, कहीं मौका न चूक जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स ज्वॉइन करने का सुनहरा मौका, तैयार हो जाइए, कहीं मौका न चूक जाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स
इंडियन एयरफोर्स में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्दी से तैयारियों में जुट जाइए, कहीं फिर मौका न छूट जाए। दरअसल, डेराप्रेमियों की हिंसा की वजह से 27 अगस्त को एयरफोर्स भर्ती की परीक्षा (एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) से वंचित रहे हजारों युवाओं को एयरफोर्स अथारिटी ने बड़ी राहत दी है।
परीक्षा से वंचित इन युवाओं को एयरफोर्स ने दोबारा परीक्षा देने का एक और मौका दे दिया है। इन युवाओं के लिए एयरफोर्स अथारिटी अब 17 सितंबर को फिर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन करेगी। एयरफोर्स के एक अफसर के अनुसार इस परीक्षा केलिए एयरफोर्स अथारिटी ने जरूरी तैयारियां कर ली हैं।

Trending Videos
हिंसा की वजह से नहीं पहुंच पाए थे युवा
इंडियन एयरफोर्स
एयरफोर्स भर्ती केलिए ये परीक्षा 27 अगस्त को होनी थी, लेकिन 25 अगस्त को अचानक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में डेरामुखी को दोषी करार देने के बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया। बसें, रेल व अन्य यातायात साधनों पर ब्रेक लग गई।
कई जिलों में कर्फ्यू का माहौल बन गया। अति संवेदनशील हालातों के मद्देनजर इस परीक्षा में भाग लेने वाले हजारों अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में नहीं पहुंच पाए। इस भर्ती में भाग न लेने की वजह से युवाओं में खासी मायूसी थी।

एयरफोर्स अथारिटी ने तय किए परीक्षा केंद्र
इंडियन एयरफोर्स
दोबारा ली जाने वाली इस परीक्षा के मद्देनजर एयरफोर्स अथारिटी ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के अंतर्गत परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। इस दौरान अंबाला, आदमपुर, अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, चंडीगढ़, हलवारा, सरसावा और सिरसा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा उसी वक्त पर शुरू होगी। यदि अचानक समय और परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव हुआ, तो एयरफोर्स अथारिटी अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ई-मेल पर इसकी सूचना भेज देगी।
परीक्षा उसी वक्त पर शुरू होगी। यदि अचानक समय और परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव हुआ, तो एयरफोर्स अथारिटी अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ई-मेल पर इसकी सूचना भेज देगी।