फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Air Force started Project Marut to digitize collection of records to preserve its rich history

Chandigarh: वायुसेना के इतिहास को संजोने के लिए प्रोजेक्ट मारुत शुरू, सिविल हिस्टोरियन कर सकेंगे रिसर्च

Wed, 10 Jan 2024 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:42 AM IST
सार

भारतीय वायुसेना ने अपने इतिहास कक्ष में रखे गए सभी रिकॉर्ड को पहले ही संग्रहीत कर लिया है, जिनमें अवर्गीकृत फाइलें, तस्वीरें, मिशन रिपोर्ट, परिचालन अध्ययन आदि शामिल हैं। अब इन्हें डिजिटल किया जाएगा ताकि यह सबके लिए सुलभ हो सके।
 

विज्ञापन
Indian Air Force started Project Marut to digitize collection of records to preserve its rich history
Airforce - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय वायुसेना अपने समृद्ध इतिहास को संरक्षित करने के लिए एयर फोर्स से जुड़े तमाम अभिलेखों के संग्रह को डिजिटल करने जा रही है। 
विज्ञापन


इंडियन एयरफोर्स ने देश के पहले स्वदेशी जेट लड़ाकू विमान एचएएल एचएफ-24 मारुत के नाम से एक नई परियोजना प्रोजेक्ट मारुत शुरू की है। इसके तहत वायुसेना के मिशन, ऑपरेशन और ऐतिहासिक अभिलेखों का ऐसा आर्काइव तैयार होगा, जिसके आधार पर रक्षा से जुड़े लोगों के अलावा सिविल हिस्टोरियन भी रिसर्च कर सकेंगे।

इस परियोजना का उद्देश्य भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक अभिलेखों को एकत्रित कर उन्हें डिजिटलाइज्ड करना है, जिससे उन्हें अनुसंधान और अध्ययन के लिए सुलभ बनाया जा सके। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मकसद भारतीय वायुसेना के इतिहास को संरक्षित करने के साथ ऐतिहासिक मूल्य के ऐसे दुर्लभ रत्नों को ढूंढना है, जो देशभर में बिखरे हुए हैं। 
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना ने अपने इतिहास कक्ष में रखे गए सभी रिकॉर्ड को पहले ही संग्रहीत कर लिया है, जिनमें अवर्गीकृत फाइलें, तस्वीरें, मिशन रिपोर्ट, परिचालन अध्ययन आदि शामिल हैं। अब इन्हें डिजिटल किया जाएगा ताकि यह सबके लिए सुलभ हो सके। कुछ प्राचीन तस्वीरों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। दस्तावेजों को स्कैन किया जा रहा है, ताकि इन्हें डिजिटल प्रारूप में संरक्षित करने के साथ-साथ वायु योद्धाओं, वायुसेना से जुड़े दिग्गजों, शिक्षाविदों और सिविल सैन्य इतिहासकारों को अनुसंधान के लिए उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के हर एयर फोर्स स्टेशन पर मिलेगी जानकारी
जानकारी के इस भंडार को बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स से जुड़े दिग्गजों को उनकी व्यक्तिगत यादें, तस्वीरें, लॉग बुक आदि साझा करके इस प्रयास में योगदान देने का भी अनुरोध किया है। भारतीय वायुसेना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इससे इंडियन एयरफोर्स के समृद्ध इतिहास की एक सर्वव्यापी तस्वीर विकसित करने में मदद मिलेगी। यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड देश के किसी भी निकटतम एयर फोर्स स्टेशन में उपलब्ध रहेगा। भारतीय वायुसेना से जुड़े अनुभवी इस परियोजना के लिए projectmarut@gmail.com पर सामग्री भेज सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed