फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India vs Sri Lanka, Hurt and embarrassed, India seek revenge in Mohali

IndvsSL: मोहाली में टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा आज, रोहित के लिए बड़ी चुनौती

Wed, 13 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
India vs Sri Lanka, Hurt and embarrassed, India seek revenge in Mohali
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
धर्मशाला में वनडे सीरीज के पहले मैच में  शर्मनाक हार का बदला लेने बुधवार को टीम इंडिया मोहाली के मैदान में उतरेगी। आईएस बिंद्रा पीसीए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका 12 साल के अंतराल के बाद एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। इस मैदान पर विकेटकीपर एमएस धोनी को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी मिलेगा। अगर वे 11 रन बना लेते हैं तो मोहाली के स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन (366) बनाने का सचिन का कीर्तिमान तोड़कर अपने नाम कर लेंगे। 
विज्ञापन


रोहित के लिए चुनौती
विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे रोहित के सामने कई चुनौतियां होंगी। उन्हें टीम को वापस लय में लाना होगा। इसके अलावा उन्हें ओपनर के रूप में खुद भी अच्छी शुरुआत देनी होगी। मोहाली की पिच शुरुआती ओवर में गेंदबाजाें की मदद करती है। वहीं मौसम का बिगड़ा मिजाज बल्लेबाजी में परेशानी पैदा कर सकता है। 
विज्ञापन


टॉस होगा तुरुप का पत्ता 
बुधवार को भारत व श्रीलंका के बीच होने वाले सीरीज का दूसरे मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम के लिए तुरुप का पता सिद्ध होगा। ऐसे में अगर फिर से श्रीलंका टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेती है तो भारत के बल्लेबाजाें के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती हैं। इसका कारण यह है कि मौसम में नमी होने के कारण तेज गेंदबाजों को स्ंिवग में मदद मिलेगी। मैदान के जानकारों के अनुसार विकेट पर घास हैं। इससे शुरू के 15 ओवर बल्लेबाजों के लिए मुश्किल भरे होते हैं। इसके बाद विकेट बल्लेबाजाें के अनुकूल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ाें में टीम इंडिया का पलड़ा भारी

India vs Sri Lanka, Hurt and embarrassed, India seek revenge in Mohali
Mohali Match
दोनों के पास पेस बैटरी
मोहाली की विकेट पर शुरुआत में हमेशा से ही तेज गेंदबाजाें के लिए सहायक रहती है। दोनों टीमों केपास शानदार पेस बैटरी है और वह इसका भरपूर फायदा उठाना चाहेगी। टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड़या, सिद्धार्थ कौल जैसे गेंदबाज है, वही श्रीलंका के कप्तान तिषारा परेरा अपने तेज गेंदबाज लकमल से धर्मशाला जैसे दोबारा प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

भारतीय बल्लेबाजाें पर ज्यादा उम्मीदें 
धर्मशाला में शिखर धवन, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे ने अपने बल्ले से क्रिकेट प्रेमियाें को निराश किया। मोहाली में अब इन दिग्गज बल्लेबाजों को न केवल ठोस शुरुआत करनी होगी बल्कि श्रीलंका के खिलाफ चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करना होगा। 

आंकड़ाें में टीम इंडिया का पलड़ा भारी
पीसीए स्टेडियम में भारत का जीत का रिकार्ड भी बेहतर है। यहां पर टीम इंडिया ने अबतक 14 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें से 9 में जीत तथा 5 में हार मिली है। वही श्रीलंका ने इस स्टेडियम में अभी तक 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत और 1 में हार मिली है।

12 साल पहले टीम इंडिया को मिली थी जीत

India vs Sri Lanka, Hurt and embarrassed, India seek revenge in Mohali
Mohali Match
12 साल पहले टीम इंडिया को मिली थी जीत
दोनों टीमों के बीच मोहाली में इससे पहले 2005 में वनडे मैच खेला गया था। इसमें भारत को 8 विकेट से जीत मिली थी। 

भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, अजिंक्या रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे वाश़िगटन संदुर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार व सिद्धार्थ कौल ।

श्रीलंका टीम
तिषारा परेरा (कप्तान), उपुल, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), चतुरंगा डीसिल्वा, अकिला धनंजय, सूरंगा लकमल, नुआन प्रदीप, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डीसिल्वा, दुष्मंत चमीरा, सचित पाथिराना थरंगा, धनुष्का गुणतिलक, लाहिरू थिरमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणरत्ने, कुशाल परेरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed