फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India vs England test Yograj Singh said Yuvraj Singh personally coached Shubman Gill

Shubman Gill: 'अगर लारा 400 रन बना सकते हैं तो शुभमन...' युवी ने ट्रेंड किया, गिल को लेकर क्या बोले योगराज

Fri, 04 Jul 2025 04:16 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Jul 2025 04:16 PM IST
सार

कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर भारत बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। शुभमन गिल की बल्लेबाजी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने बड़ा दावा कर दिया है। 

विज्ञापन
India vs England test Yograj Singh said Yuvraj Singh personally coached Shubman Gill
शुभमन गिल और योगराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाकर कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। शुभमन गिल ने बतौर कप्तान 269 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ देश ही नहीं विदेश में भी हो रही है। शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करिअर का पहला दोहरा शतक लगाया है। उनकी इस दमदार पारी की वजह से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक पहाड़ जैसा 587 रन का स्कोर बनाया है। 

विज्ञापन


शुभमन गिल की इस ऐतिहासिक पारी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह का कहना है कि शुभमन गिल को युवराज सिंह ने व्यक्तिगत रूप से कोचिंग दी। शुभमन गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों को कोचिंग कैसे दी जाती है, यह युवराज सिंह और गौतम गंभीर से सीखना चाहिए। योगराज सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक किसी खिलाड़ी का व्यक्तिगत सबसे बड़ा स्कोर करने वाले कोरियन प्लेयर ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को भी चुनौती दी है। योगराज सिंह का कहना है कि अगर ब्रायन लारा नाबाद 400 रन बना सकते हैं, तो हम क्यों नहीं।
विज्ञापन


योगराज सिंह ने कहा कि शुभमन गिल, यस्शवी जयसवाल और रविंद्र जाडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में अच्छी बल्लेबाजी की है। लेकिन जाडेजा खराब शॉट खेलकर आउट हुए। ऐसे शॉट देखकर दिल दुखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगराज सिंह ने कहा कि शुभमन गिल को युवराज सिंह ने कोचिंग दी है। युवराज सिंह शुभमन के कोच रहे हैं। शुभमन का टॉप हैंड जो पहले खराब था, लेकिन अब बहुत सुधार हुआ है। उनका टॉप हैंड अब अच्छे से अंदर की तरफ आता है और हेड पॉजिशन भी बहुत बढ़िया है। यही वजह से कि शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है। क्योंकि उनकी बल्लेबाजी तकनीकि तौर पर बहुत बढ़िया है। 

युवी खिलाड़ियों को पर्सनली कर रहे ट्रेंड
योगराज सिंह ने कहा कि युवराज सिंह जिस भी खिलाड़ी को पर्सनली कोच करेगा उस खिलाड़ी की बल्लेबाजी को आप दिनभर टीवी के सामने बैठकर देखते रहोगे। युवराज सिंह ने अपनी जिंदगी में क्रिकेट से जो तुजुर्बा लिया है वह युवा खिलाड़ियों के साथ साझा कर रहा है। योगराज सिंह ने कहा कि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा दोनों ही खिलाड़ियों को युवराज सिंह पर्सनली कोच कर रहा है। आईपीएल के दौरान भी कई खिलाड़ी जिन्हें युवराज सिंह की जरूरत थी तब भी युवी ने इन खिलाड़ियों को ट्रेंड किया है। 

टेस्ट मैच में आउट होना क्राइम
योगराज सिंह ने कहा कि शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 250 से ज्यादा स्कोर किया है। लेकिन जब खिलाड़ी आउट होता है तो मुझे सबसे ज्यादा तकलीफ होती है। युवराज सिंह को भी खिलाड़ी के आउट होने पर ऐसा ही (बुरा) महसूस हो रहा है। टेस्ट क्रिकेट में आउट होना क्राइम है। क्योंकि जो खिलाड़ी अगर 200 रन बनाकर खेल रहा हो तो उसे नॉटआउट ही मैदान से बाहर आना चाहिए। ब्रायन लारा अगर नाबाद 400 रन बना सकते हैं तो क्यों शुभमन गिल या कोई भारतीय खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सकता, जरूर कर सकता है। योगराज सिंह ने कहा कि शुभमन गिल का पौधा उनके पिता ने लगाया था, युवराज सिंह उस पौधे का माली है और अब यह पौधा (शुभमन गिल) लोगों के सामने है। अभी तो यह शुरुआत है आगे शुभमन गिल ऐसे कई रिकॉर्ड बनाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed