फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India South africa T20 match at Mullanpur Stadium today all update

Ind-SA T-20: मुल्लांपुर स्टेडियम में शाम को मुकाबला, पूरा एरिया नो-फ्लाइंग जोन घोषित; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Thu, 11 Dec 2025 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 10:45 AM IST
सार

पहला टी-20 जीतने के बाद उत्साह से लबरेज टीम इंडिया के धुरंधर बुधवार को चंडीगढ़ पहुंच गए। एक तरफ चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड हो रही है। चाय और कॉफी की चुस्की के साथ ट्राइसिटी के युवा मैच का आनंद लेने के लिए उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
India South africa T20 match at Mullanpur Stadium today all update
मोहाली एयरपोर्ट से बाहर निकलते भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 सीरीज का रोमांचक मुकाबला होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से होगा।

विज्ञापन


मैच के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए स्टेडियम और इसके आसपास के पूरे क्षेत्र को नो-फ्लाइंग और नो-ड्रोन जोन घोषित कर दिया है। यह आदेश डीसी कोमल मित्तल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत जारी किया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार स्टेडियम परिसर और आसपास के इलाके में आज पूरे दिन किसी भी प्रकार का ड्रोन, रिमोट-संचालित फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, पैराग्लाइडर, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट या ऐसा कोई अन्य उपकरण उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक बड़े पैमाने पर दर्शकों की मौजूदगी और मैच की संवेदनशीलता को देखते हुए यह कदम अनिवार्य है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों को अलग-अलग मार्गों से पहुंचने की अपील

मुल्लांपुर स्थित नए पीसीए स्टेडियम में वीरवार को होने वाले इंडिया-साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट मैप एडवाइजरी जारी की है। भारी भीड़ और संभावित जाम को देखकर वाहन चालकों से अलग-अलग दिशाओं से आने पर निर्धारित मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। 

डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला और एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया और कानून व्यवस्था की जांच की। प्रशासन का कहना है कि मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसलिए भीड़ को विभाजित करने और सड़क मार्गों पर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक दिशा से आने वाले वाहनों के लिए अलग रूट तय किए गए हैं। 

दक्षिण मार्ग से स्टेडियम की तरफ आने वालों को मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़कर बड़ी-कुराली रोड की तरफ जाने के निर्देश हैं। ओमेक्स शिप बिल्डिंग के पास से बाएं मुड़कर पीआर-7 (एयरपोर्ट रोड) का उपयोग कर स्टेडियम रोड तक पहुंचने का प्राथमिक मार्ग बताया गया है। वैकल्पिक रूप से इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से पीआर-6 रोड का उपयोग कर स्टेडियम रोड तक पहुंच सकते हैं। एयरपोर्ट रोड (पीआर-7) पर चलने वाले वाहन चालक बड़ी/कुराली साइड से आने पर सीधे चलकर स्टेडियम रोड की ओर दाईं तरफ मुड़ सकते हैं। यही दिशा कुराली की तरफ से आने वाले वाहनों पर भी लागू होगी। 

पीजीआई की ओर से आने वाले वाहन चालकों को बड़ी-कुराली रोड की तरफ बढ़कर पीआर-7 पर चढ़ने के लिए बाईं ओर मुड़ने की सलाह दी गई है। इसके बाद एयरपोर्ट रोड से स्टेडियम रोड की ओर बाएं मुड़कर स्टेडियम पहुंचा जा सकता है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में इको सिटी-1 टाउनशिप से पीआर-6 होते हुए स्टेडियम जाना भी संभव होगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मैच के दौरान आसपास के क्षेत्र में अस्थायी यातायात प्रतिबंध भी लागू रहेंगे। दर्शकों से अनुरोध है कि वे समय से पहले रवाना हों और गूगल मैप्स या प्रशासन द्वारा जारी मार्गों का पालन करें, ताकि स्टेडियम तक सुरक्षित और सुगम पहुंच सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों का कहना है कि सही रूट का पालन करने से न केवल समय बचेगा बल्कि ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

80 एसपी, डीएसपी और अन्य अधिकारी रहेंगे तैनात

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि स्टेडियम की लगभग 35 हजार दर्शक क्षमता को देखते हुए प्रशासन ने मैच के सुचारु आयोजन के लिए कड़े सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंध किए हैं। करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसका नेतृत्व एक डीआईजी और दो एआईजी कर रहे हैं। इनके साथ लगभग 80 एसपी, डीएसपी और अन्य गैजेटेड अधिकारी भी ड्यूटी पर रहेंगे। रूपनगर रेंज के डीआईजी नानक सिंह और मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस संपूर्ण सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बढ़त के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

पांच मैचों के सीरीज में एक तरफ टीम इंडिया बढ़त के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका बराबरी पर आने की कोशिश करेगी। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है। दर्शकों को जमकर चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पहुंचते ही प्रशंसकों ने तिरंगा लहराते हुए उनका स्वागत हुआ। खिलाड़ियों के देखते ही प्रशंसकों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। 

प्रशंसक कई दिनों से इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका की टीम भी शहर पहुंच चुकी है। इस मुकाबले में लोकल ब्वॉय शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह के साथ बूम बूम बुमराह, हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों का प्रशसंकों को शानदार खेल देखने का मौका मिलेगा। बुधवार को दोनों टीमें अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुईं। वहीं, इस मुकाबले में भारतीय महिला विश्व कप विजेता टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व भारतीय स्टार युवराज सिंह के नाम से तैयार किए गए किए स्टैंड का भी उद्घाटन किया जाएगा।

अभिषेक शर्मा और शुभमन से बेहतरीन शुरुआत की आस

टीम इंडिया के प्रशंसकों को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा व शुभमन गिल से बेहतरीन पारी की शुरुआत की आस है। वहीं, कप्तान सूर्य कुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। भारतीय गेंदबाज लय में हैं। पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया था। स्टेडियम में लगभग पूरे ब्लॉक की टीमें बिक चुकी है। कॉरपोरेट ब्लॉक के कुछ स्टैंड की टिकट अभी बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed