फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India's Manas reached the final after defeating the French player

फ्रांस के खिलाड़ी को हरा भारत का मनास फाइनल में पहुंचा

Sat, 15 Jan 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
India's Manas reached the final after defeating the French player
चंडीगढ़। भारतीय खिलाड़ी मनास ने फ्रांस के लक्यूस को हराकर आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स ग्रेड -2 टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट सेक्टर 10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसमें देश और विदेशों के टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को लड़के और लड़कियों के अंडर 18 आयु वर्ग के सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कों के वर्ग में अमेरिका के आयुष भट्ट नेेेेेेे भारत के भूषण को 6-4, 6-2 से हराया। अन्य मुकाबले में भारत के मनास ने फ्रांस के लक्यूस को 7-5, 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। लड़कियों के वर्ग में थाइलैंड की ललाना ने भारत की वैश्नवी को 6-2, 6-2 से हराया। अन्य मुकाबले में रशिया के वैलदा मिनशेवा ने ईरान के साफी को 6-3, 7-5 से मात दी। वहीं, डबल्स मुकबलों के फाइनल में लड़कों में अमेरिका के आयुष और भारत के रूशील की जोड़ी ने लेबलान के फैदी और थाइलैंड के थनापा की जोड़ी को 6-3, 6-2 से मात दी। लड़कियों के डबल्स फाइनल में सर्बिया की दराजिया और थाईलैंड की लानामा की जोड़ी ने भारत की वैश्नवी और अमेरिका की रतूजा की जोड़ी को 7-5, 10-5 से हरा विजेता टाइटल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed