फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India is no longer a soft state, it gave a message by responding to the Pahalgam attack with Operation Sindoor: Dr. Sudhanshu Trivedi

Chandigarh News: भारत अब सॉफ्ट स्टेट नहीं, पहलगाम हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से देकर दिया संदेशः डॉ सुधांशु त्रिवेदी

Mon, 28 Jul 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
India is no longer a soft state, it gave a message by responding to the Pahalgam attack with Operation Sindoor: Dr. Sudhanshu Trivedi
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित चौथे बलरामजी दास टंडन मेमोरियल लेक्चर के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने देश की सुरक्षा और आंतरिक चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत अब सॉफ्ट स्टेट नहीं रहा। देश ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देकर साफ संदेश दे दिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों समेत अन्य शख्सियतों ने भाग लिया। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वह जिस धरती पर खड़े हैं, वहां से एक तरफ कुरुक्षेत्र नजर आता है। जब दुनिया का पहला एटम बम बना तो परमाणु युग के जनक कहे जाने वाले ओपेनहाइमर ने श्रीमद्भागवत गीता के शब्दों का उल्लेख किया। दूसरी ओर पंजाब नजर आता है जिसने सिकंदर के जमाने से लेकर भारत में होने वाले सारे आक्रमण ध्वस्त किए।
विज्ञापन

त्रिवेदी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूपीआई ने पूरी दुनिया में वीजा को पछाड़ कर एक दिन में सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन करने वाला मीडियम बना है। यह आम बात नहीं है क्योंकि संसद में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि डिजिटल पेमेंट भारत में कैसे सफल हो पाएगा। यहां के लोग तो कम पढ़े लिखे हैं, नई टेक्नोलॉजी को कैसे अपना पाएंगे। त्रिवेदी ने कहा कि जब भाजपा की सरकार सत्ता में आई थी तो ज्यादातर बिजली का उत्पादन कोयले से होता था। अब कुछ दिन पहले भारत ने एक नया लक्ष्य हासिल किया है जिसके अनुसार 50 फीसदी बिजली का उत्पादन अब क्लीन एनर्जी से हो रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब भारत ने टारगेट 2030 का रखा था लेकिन इसे हासिल 2025 में ही कर लिया गया। यह दिखाता है कि भारत कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी नहीं बदल सकते लेकिन हैसियत तो दिखा सकते हैंः त्रिवेदी
त्रिवेदी ने कहा कि भारत चांद के दक्षिणी कोने में पहुंचने वाला पहला देश है। उस पॉइंट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव शक्ति रखा है। ऐसा रखकर पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि हम शिव को भी मानते हैं और शक्ति में भी उतनी ही आस्था रखते हैं। कहा जाता था कि भारत पावरफुल कंट्री नहीं है लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से परिवर्तन हुआ है कि अगर उड़ी अटैक हुआ तो सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की। यदि पुलवामा हुआ तो एयरफोर्स ने जाकर बालाकोट में एयर स्ट्राइक की और अगर पहलगाम हुआ तो ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह कर दिए। वह दिन गए जब भारत सॉफ्ट स्टेट माना जाता था। कहा कि पड़ोसी नहीं बदल सकते लेकिन पड़ोसी को हैसियत तो दिखा सकते हैं। त्रिवेदी ने कहा कि भारत को बाहरी ताकतों से ज्यादा अंदरूनी ताकतें कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।


बलरामजी दास टंडन को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार देने की मांग
फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने बलरामजी दास टंडन की शिक्षाओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 1965 और 1971 के युद्धों और कोविड-19 महामारी के विभिन्न उदाहरणों को साझा किया। पीयू की वीसी प्रो. रेनू विग ने विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया। भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बलरामजी दास टंडन को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार देने की मांग दोहराई और उनके साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर मेयर हरप्रीत कौर बबला, प्रसिद्ध रोटेरियन आरके साबू, आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य मनीष, पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा और चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed