{"_id":"5b8973aa42c7924671664ca0","slug":"india-comes-on-tourist-visa-and-became-heroin-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट वीजा पर आया इंडिया और बन गया हेरोइन तस्कर, एसटीएफ ने लांडरां से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्ट वीजा पर आया इंडिया और बन गया हेरोइन तस्कर, एसटीएफ ने लांडरां से दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन
स्पेशल टास्क फोर्स ने लांडरां चौक से एक नाईजीरियन व्यक्ति को हेरोइन समेत काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चार सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान ऊरो मार्क के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। एसटीएफ के एआईजी हरप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ट्राइसिटी में हेरोइन सप्लाई करने वाला एक नाईजीरियन मोहाली आ रहा है। लांडरां एरिया में उसने किसी को डिलीवरी देनी है। सूचना मिलते ही एसटीएफ के एसआई पवन कुमार ने टीम को साथ लेकर लांडरां में नाका लगा दिया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस को उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
एसटीएफ को आरोपी ने बताया कि वह बीस जून 2017 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। इसके बाद वह दिल्ली में आकर चद्र विहार में किराए का मकान लेकर रहने लगा। आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसका वीजा खत्म हो गया। साथ ही बाद में उसका पासपोर्ट भी खो गया था। इसके बाद दिल्ली में काम करने लग पड़ा था।
विज्ञापन
इसी बीच उसकी मुलाकात हेरोइन तस्करों से हुई। इसके बाद वह इस लाइन में आ गया था। उसने बताया कि वह पक्के ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करते थे। जिक्रयोग है कि इससे पहले वीरवार को एसटीएफ ने एक नाईजीरियन हेरोइन तस्कर को एक किलोग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। जबकि अब तक करीब 24 नाईजीरियन काबू किए जा चुके हैं।