फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India and South Africa second T20 match at New Chandigarh Stadium 80 percent tickets sold

IND vs SA T20: न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में होगा लेजर शो, 80% टिकट बिके, हरमनप्रीत कौर को मिलेगा सम्मान

Wed, 10 Dec 2025 03:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 10 Dec 2025 03:20 PM IST
सार

महाराजा यादविंन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के दूसरे मैच के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें बुधवार को पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
India and South Africa second T20 match at New Chandigarh Stadium 80 percent tickets sold
न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मंगलवार को खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की है। भारतीय टीम जीत की इस लय को न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में भी बरकरार रखना चाहेगी। 

विज्ञापन


महाराजा यादविंन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के दूसरे मैच के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें बुधवार को पहुंच जाएंगी। यह मैच 11 दिसंबर को होगा। इस मैच के अपर टियर ब्लॉक के 80 फीसदी टिकट बिक चुके हैं। स्टेडियम में दो नए स्टैंड का उद्घाटन भी किया जाएगा। इसमें क्रिकेट लेजेंड हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह शामिल होंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अपर टियर (नॉर्थ व साउथ) 1500 रुपये और ईस्ट व वेस्ट की 1000 रुपये तथा स्टूडेंट्स की 500 रुपये वाले टिकट बिक चुके हैं। ऑनलाइन इन 5 ब्लॉक की टिकट उपलब्ध नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में अनुमान है कि इन सभी ब्लॉकों के टिकट समाप्त हो चुके हैं।पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता ने कहा कि पहली पारी समाप्त होने के बाद लेजर शो होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान के लिए उनके नाम से स्टैंड बनाए गए है। जिसमें 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह के नाम से पहले ही स्टैंड है। नए स्टैंड महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और दूसरा युवराज सिंह के नाम पर हैं। इनका उद्घाटन 11 दिसंबर को भारत व साउथ अफ्रीका मैच के दौरान किया जाएगा।

टिकट                                   मूल्य
प्लेयर पैवेलियन बॉक्स (लेवल 2) – 20,000 रुपये
कॉरपोरेट पैवेलियन बॉक्स (लेवल 2) – 17,500 रुपये
लाउंज (लेवल-2) – 25,000 रुपये
बॉक्स (लेवल-1) – 12,000 रुपये
लाउंज (लेवल-1) – 20,000 रुपये
नॉर्थ पैवेलियन बॉक्स – 8,000 रुपये
हरभजन सिंह पैवेलियन – 7,500 रुपये
टैरेस लोअर टियर (नॉर्थ/साउथ पवेलियन) – 5,000 रुपये
टैरेस लोअर टियर (ईस्ट/वेस्ट पवेलियन) – 3,000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed