फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independent MLA Balraj Kundu formed Haryana Jansevak Party

Haryana: बलराज कुंडू ने किया नए दल का एलान, हरियाणा जनसेवक पार्टी होगा नाम, एक नवंबर को जींद में रैली

Wed, 06 Sep 2023 03:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Sep 2023 03:13 PM IST
सार

बलराज कुंडू ने कहा कि हमने पार्टी इसलिए बनाई है क्योंकि सत्ता में मौजूद दलों समेत अधिकांश राजनीतिक दल युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और लोक कल्याण के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। हजपा राजनीति को एक स्वच्छ पेशा बनाना चाहती है। पार्टी का टिकट साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
Independent MLA Balraj Kundu formed Haryana Jansevak Party
प्रेसवार्ता करते विधायक बलराज कुंडू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक की महम विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने बुधवार को नए राजनीतिक दल हरियाणा जनसेवक पार्टी (एचजेपी) बनाने की घोषणा कर दी। जन्माष्टमी के अवसर पर चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी की शुरुआत की घोषणा की। कुंडू ने कहा कि भ्रष्टाचार, नशीली दवाओं के खतरे और बेरोजगारी से लड़ने के लिए एचजेपी का गठन किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक नवंबर को जींद में रैली होगी। इसमें पार्टी का चुनाव चिह्न, झंडा और पदाधिकारियों व घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। हरियाणा में अक्तूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कुंडू ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से लड़ने के लिए इस पार्टी का गठन किया है। 
विज्ञापन


हमने पार्टी इसलिए बनाई है क्योंकि सत्ता में मौजूद दलों सहित अधिकांश राजनीतिक दल युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और लोक कल्याण के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। हजपा राजनीति को एक स्वच्छ पेशा बनाना चाहती है। पार्टी का टिकट साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को दिया जाएगा जो शिक्षित और जन कल्याण के लिए समर्पित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed