फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independence Day today: These personalities respected

स्वतंत्रता दिवस पर किया गया इनका सम्मान

Fri, 15 Aug 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Aug 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
Independence Day today: These personalities respected

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की इन सभी शख्सियतों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पंजाब सरकार ने 16 शख्सियतों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया।

विज्ञापन


इनमें जालंधर के डॉ. पीएस बख्शी, पीजीआई के डॉ. अजीत अवस्थी, पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर डॉ. केके तलवाड़, पीजीआई के डॉ. डी बासू, टाटा मेमोरियल सेंटर के डॉ. आरए बाडवे, किसान आयोग केचेयरमैन डॉ. जीएस कालकट, नासा एग्रो इंडस्ट्रीज के संजीव नागपाल, जिमीदारा फार्म सॉल्यूशंस के सुरिंदर कुमार आहूजा, मुक्तसर से शिवकरन सिंह व भगवंत सिंह, नवांशहर से राजपाल सिंह गांधी, लुधियाना से दविंदर सिंह, मोहाली से सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह पटवारी व पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर डॉ. जेएस नेकी शामिल थे। वहीं, सुरिंदर कोछड़ को साहित्य में उपलब्धियों के लिए स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


हरियाणा से 10 को मिला पुलिस पदक
स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से और 9 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश्वर कुमार मिश्रा, एडीजीपी क्राइम अगेंस्ट वुमेन, पुलिस मुख्यालय, पंचकूला को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया, जबकि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया, उनमें कुलदीप सिंह पुलिस अधीक्षक कैथल, बलबीर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झज्जर, दलबीर सिंह एसीपी डीएलएफ गुड़गांव, लाल सिंह निरीक्षक इंचार्ज प्रिजनर एस्कॉर्ट गार्ड रेवाड़ी, देवेंद्र सिंह उप निरीक्षक  पुलिस आयुक्त कार्यालय गुड़गांव, बलराज सिंह उप निरीक्षक पीएसओ टू पीएससीएम(एच) चंडीगढ़, राम करण उपनिरीक्षक कमांडो प्रशिक्षण केंद्र पंचकूला, सुरेंद्र सिंह उप निरीक्षक पुलिस आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद और जगबीर सिंह ओआरपी उपनिरीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, चंडीगढ़ शामिल रहे।

पंजाब से इन्हें किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के डीजीपी-कम-कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स एवं डायरेक्टर सिविल डिफेंस गणेश दत्त पांडेय को विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल दिया गया। 14 अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक दिए गए।


इनमें आईजी खूबी राम, डीआईजी जालंधर कुंवर विजय प्रताप सिंह, डीआईजी-कम-संयुक्त निदेशक महाराजा रंजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर सुरिंदर पाल सिंह परमार, कमांडेंट चौथी कमांडो बटालियन मोहाली हरचरण सिंह भुल्लर, एसएसपी फतेहगढ़ साहिब गुरमीत सिंह चौहान, एसपी सिटी-1 मोहाली स्वर्णदीप सिंह, कमांडेंट 82 बटालियन पीएपी चंडीगढ़ बलविंदर सिंह, एआईजी सिमरपाल सिंह ढींडसा, डीएसपी जौबन सिंह, डीएसपी अमृतसर दक्षिण गुरविंदर सिंह, इंस्पेक्टर पीआरटीसी जहानखेलां दर्शन सिंह, सब इंस्पेक्टर पीआरटीसी सुच्चा सिंह और एएसआई ट्रैफिक मोहाली कुलवंत सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed