फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   independence day special bsnl company offer for landline users

BSNL का स्पेशल ऑफर, सप्ताह में एक दिन फुल डे फ्री कॉल

Sat, 13 Aug 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 13 Aug 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
independence day special bsnl company offer for landline users
होली पर बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मुफ्त सिम उपलब्ध करवाएगा।
बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आया है। यह 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इस ऑफर के तहत अगर आप बीएसएनएल के लैंड लाइन उपभोक्ता हैं तो अब प्रत्येक रविवार 24 घंटे देश भर में कहीं भी मुफ्त में बातचीत कर सकते हैं। फोन किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर किया जा सकता है। 15 अगस्त के उपलक्ष्य में यह योजना 14 अगस्त से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


रोहतक सर्कल कार्यालय के महाप्रबंधक कप्तान सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।  कप्तान सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीएसई प्रोजेक्ट के तहत गांवों में केबल बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण वाई-फाई के जरिये हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे। इसमें जो भी खर्च आएगा, उसकी अदायगी सांसद अथवा पंचायत कोटे से की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोहतक सर्कल की सभी 593 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्विटी से जोड़ने के लिए फाइबर बिछाने का काम चल रहा है। अभी तक 505 ग्राम पंचायतों में केबल बिछाई जा चुकी है। बाकी बची 88 पंचायतों में सितंबर तक केबल बिछाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

118 में स्पेशल स्टूडेंट प्लान किया लांच

independence day special bsnl company offer for landline users
bsnl
महाप्रबंधक ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट के सबसे ज्यादा यूजर्स युवा हैं, इसमें स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है। इसलिए 118 रुपये में स्टूडेंट स्पेशल प्लान लांच किया गया है।

इसके तहत एक साल की वेलिडिटी के साथ स्टूडेंट को एक माह के लिए एक जीबी डेटा और बीएसएनएल पर 10 पैसे और अन्य नेटवर्क पर 30 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से कॉल कर सकता है। 15 पैसे प्रति एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। स्टूडेंट्स दोस्त या फैमिली मेंबर के नंबर पर 10 एवं 20 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से बातचीत कर सकता है।

ई-मेल और मोबाइल एप से करें बिलिंग
बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए बिलों की पेमेंट करने की सुविधा ऑनलाइन की है। उपभोक्ता वेबसाइट पर लॉग इन करके लैंडलाइन एवं ब्रॉडबैंड बिलों का भुगतान कर सकते हैं। मॉय बीएसएलएल एप के माध्यम से मोबाइल से ही बिलों की पेमेंट कर सकते हैं। प्री पेड रिचार्ज, एसएमएस से बिल की रसीद, मोबाइल नंबर का चयन जैसी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed