फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independence day 2020: Flag hoisted at Congress bhawan in Chandigarh

चंडीगढ़: सामाजिक दूरी के साथ कांग्रेस भवन में फहराया गया झंडा, इन जगहों पर भी हुआ ध्वजारोहण

Sun, 16 Aug 2020 11:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Aug 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Independence day 2020: Flag hoisted at Congress bhawan in Chandigarh
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा राष्ट्रीय झंडा को सलामी देते हुए।

चंडीगढ़ के सेक्टर- 35 स्थित कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवस पर सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया गया। मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किए गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल समेत अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर पवन कुमार बंसल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को वास्तविक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रयास करने को कहा। जिसकी रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जो लोग ब्रिटिश शासन के दौरान हमेशा देश के हितों के खिलाफ खड़े रहे और स्वतंत्रता संग्राम में कभी भूमिका नहीं निभाई वे आज भारत पर शासन कर रहे हैं और दूसरों को देशभक्ति का प्रमाण पत्र दे रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर "देश का धरोहर" नामक एक ऑनलाइन वीडियो अभियान शुरू किया है और इसके तहत हर वैकल्पिक दिन पर एक नया वीडियो जारी किया जाएगा जो देश की उपलब्धियों की पूरी जानकारी देगा जिसमे स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छाबड़ा ने कहा कि वर्ष 2020 देश के लिए एक कठिन वर्ष है, क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार नाकामियों व जनविरोधी फैसलों व कोरोनो वायरस महामारी में अनदेखी के कारण देशवासी भारी मुश्किलों का सामना कर रहे है। हमेशा की तरह कांग्रेस आने वाली समस्याओं से मौजूदा सरकार को अवगत कराती रही लेकिन सरकार आम आदमी के गंभीर मुद्दों को दरकिनार करती रही। 

ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया ध्वजारोहण
ज्वाइंट एक्शन कमेटी चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी इंपलाइज एंड वर्कर्स चंड़ीगढ़ की ओर से स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हुआ। यह आयोजन सेक्टर- 37 के वाटर वर्कस में सामाजिक दूरी के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सिर्फ ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य ही बुलाए गए थे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार ने सदस्यों को सबोधित किया। इस दौरान आजादी के आंदोलनों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया गया। इस अवसर पर लडडू भी बांटे गए। कार्यक्रम में नरिंदर कुमार, राजिंदर कुमार, राजा राम, संजय दून, लालजीत, राम सिंह, कुलदीप सिंह, नछतर सिंह, हरमेल सिंह और जगमोहन सिंह उपस्थित रहे।

गांधी स्मारक भवन में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
सेक्टर- 16 के गांधी स्मारक भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्राकृतिक चिकित्सा समिति के अध्यक्ष डॉ. एमपी डोगरा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। आरडी कैले ने वन्देमातरम गीत प्रस्तुत किया। डॉ. डोगरा ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि हमें अपनी जरूरतें कम करनी चाहिए। यही महात्मा गांधी जी का सच्चा मार्ग है। उन्होंने ने कहा कि हम शहीदों एवं स्वतंत्रता-सेनानीयों की बदौलत ही स्वतंत्र देश में सांस ले रहें है।

दड़वा के सरकारी स्कूल में पूर्व सरपंच ने फहराया झंडा

स्वंतत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गांव दड़वा में स्थित सरकारी हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन व पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस मौके पर मुख्य अध्यापक सुरेश कुमार श्रीभगवान, विकास अंतिल, मोहम्मद नोमान, चंदर मोहन, ओम प्रकाश, स्वाति पूरी, निर्मल रानी, पूनम अरोड़ा, चंद्रपति, रेखा रानी आदि अध्यापक मौजूद रहे हैं।

फारुखी मस्दिज में ध्वजा रोहण
स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सेक्टर-56 के फारुखी मस्जिद में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। फारुखी मस्दिज के प्रधान अफजल अहमद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान देश के वीर शहीदों को नमन किया। उप प्रधान नवेद अली ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दड़वा की मार्केट में लड्डू बांट कर खुशी मनाई गई। 

देशभक्ति के गीतों पर झूम उठे बुजुर्ग
स्वतंत्रता दिवस पूरे शहर में हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर के बुजुर्गों ने भी इसे उत्साह के साथ मनाया। सेक्टर- 40 पार्क में बुजुर्गों ने देशभक्ति के गीतों पर डांस किया। देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए इन बुजुर्गों का उत्साह देखने लायक था। इस दौरान सभी ने सामाजिक दूरी का बखूबी ख्याल रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed