फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independence Day 2018, Flag Hoisting by Governor VP Singh Badnore inPrade Ground Chandigarh

72वें स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में गवर्नर ने फहराया तिरंगा, बाकी सभी कार्यक्रम रद्द, जानें क्यों

Wed, 15 Aug 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Aug 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2018, Flag Hoisting by Governor VP Singh Badnore inPrade Ground Chandigarh
स्वतंत्रता दिवस
72वें स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं बीजेपी चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन के पिता बलराम दास टंडन की आकस्मिक मृत्यु के बाद स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। वहां सिर्फ पारंपारिक कार्यक्रम ही हुआ, जिसके तहत तिरंगा फहराया गया। मार्च पास्ट किया गया और परेड की सलामी ली गई।
विज्ञापन


15 अगस्त के मौके पर पहली बार मेयर देवेश मोदगिल की ओर से सेक्टर-24 स्थित पीजीआई गेस्ट हाउस में रखी गई चाय पार्टी भी रद्द कर दी गई है। यह जानकारी खुद मेयर देवेश मोदगिल ने दी। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी का एटहोम कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। प्रो. सोलंकी ने टंडन के शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि बलराम जी दास टंडन के निधन से हमने एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ और लोकप्रिय नेता को खो दिया है।
विज्ञापन

यहां-यहां फहराया गया तिरंगा

Independence Day 2018, Flag Hoisting by Governor VP Singh Badnore inPrade Ground Chandigarh
स्वतंत्रता दिवस
सुबह 9.00 बजे: सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने तिरंगा फहराया
सुबह 8.00 बजे: सेक्टर-17 स्थित नगर निगम की बिल्डिंग में मेयर देवेश मोदगिल ने तिरंगा फहराया।
सुबह 8.30 बजे: सेक्टर-49 के कम्युनिटी सेंटर में वर्ल्ड पीस मिशन ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली निकाली गई।
सुबह 8.45 बजे: सेक्टर-40 सी के लेबर चौक पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने तिरंगा फहराया।
सुबह 10.30 बजे: सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रधान प्रदीप छाबड़ा ने ध्वजारोहण किया।
सुबह 11.15 बजे: सेक्टर-30 स्थित अग्रवाल भवन में अग्रवाल सभा की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed