फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   independence day 2017, punjab cm captain amrinder singh hoisted national flag

70वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री कैप्टन ने फहराया तिरंगा, लोगों के लिए कई बड़े ऐलान

Wed, 16 Aug 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Wed, 16 Aug 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
independence day 2017, punjab cm captain amrinder singh hoisted national flag
independence day punjab
70वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के गुरदासपुर में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर कैप्टन ने पंजाब को नशामुक्त करने का संकल्प दोहराया। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में पिछले कुछ समय से गैंगस्टरों ने आतंक मचा रखा है। मैं उन्हें आगाह करता हूं कि खुद का पुलिस के हवाले कर दे, वरना दूसरा तरीका अपनाएगी सरकार।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस हर घर में नौकरी के वादे को पूरा करेगी। 50 हजार नौकरियां दी जाएंगी। मनरेगा व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने के लिए पूर्व सैनिकों की एक संस्था बनाई गई है। दिसंबर महीने तक हर घर में शौचालय और तीन माह में मनरेगा के कार्ड सही लोगों के बनाने का काम पूरा किया जाएगा। आटा-दाल स्कीम लोगों तक पहुंचाने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


अगले तीन सालों में पेंशन 1500 रुपये दी जाएगी। 30 सितंबर से पठानकोट से हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इस मौके पर एडीजीपी हरप्रीत सिंह, आईजी लोक नाथ आंगरा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, डीसी गुरदासपुर अमित कुमार, एसएसपी गुरदासपुर भूपिंदरजीत सिंह और सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed