{"_id":"6026e3f88ebc3ee96959a54a","slug":"increasing-temperature-raises-concern-summer-may-come-before-time-chandigarh-news-pkl403793489","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता, समय से पहले आ सकती है गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता, समय से पहले आ सकती है गर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। फरवरी में बढ़ रहे तापमान ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दिन व रात के तापमान पिछले कई दिनों से सामान्य से दर्ज किए जा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। आमतौर पर इस तरह का तापमान फरवरी के आखिरी सप्ताह में होता है, लेकिन 15 दिन पहले बढ़े तापमान ने चिंता बढ़ा दी है। यदि यही हालात रहे तो गर्मी समय से पहले आ जाएगी।
मौसम विशेषज्ञ व चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बीच काफी लंबा अंतर है। इस महीने का पहला पश्चिमी विक्षोभ फरवरी के शुरुआती दिनों में आया था, जबकि दूसरा तीसरे व चौथे हफ्ते में आने की उम्मीद है। इसके अलावा दूसरा कोई मौसमी सिस्टम भी नहीं है। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसमें दो से तीन डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है, जबकि रात के तापमान स्थिर रह सकते हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
आज भी सुबह-शाम रहेगी धुंध
मौसम विशेषज्ञ सुरेंद्र पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह धुंध दर्ज की गई। इससे सुबह के तापमान में थोड़ी कमी रिकार्ड हुई। शाम को भी धुंध का असर देखा गया। इसकी वजह हवा में नमी होना और हवा का धीमी गति से चलना रहा। शनिवार को भी सुबह और शाम को धुंध रहेगी, लेकिन दिन के बढ़ते ही इसका असर खत्म होने लगेगा। शुक्रवार सुबह हवा में नमी की मात्रा 95 फीसदी रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
सुबह और शाम का तापमान कम होने से प्रदूषण भी बढ़ेगा। यदि बारिश नहीं होती है तो इसका स्तर आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। वे जब भी घर से बाहर निकले तो चेहरे पर मास्क लगाकर निकलें।
-रविंद्र खैवाल, एडिशनल प्रोफेसर स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ पीजीआई
अभी हाल फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। दिन के तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी होगी। फरवरी के तीसरे व चौथे में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
सुरेंद्र पाल, निदेशक चंडीगढ़ मौसम विभाग