फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increasing pressure of applications for admission on PU

पीयू पर दाखिले को लेकर बढ़ रहा आवेदनों का दबाव

Tue, 27 Jul 2021 08:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Increasing pressure of applications for admission on PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी पर कई कक्षाओं में दाखिले के लिए बड़ा दबाव होता है। अब कोरोना के कारण आवेदनों की संख्या और बढ़ने लगी है। आसपास के विद्यार्थी भी पीयू में ही दाखिला चाहते हैं। वरिष्ठ शिक्षकों की राय है कि पीयू को उन कोर्सेज में सीटों की संख्या बढ़ानी चाहिए, जिनमें आवेदन अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

पीयू के पिछले वर्ष के आंकड़ों को देखें तो एमए कोर्सेज में सर्वाधिक विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किए। इनमें एमए समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, वुमन स्टडी, पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन, ह्यूमन राइट, गांधीयन एंड पीस स्टडीज, डिफेंस आदि कोर्स शामिल हैं। बीए बीएड, बीए इवनिंग, बीकॉम इवनिंग, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र आदि कोर्सेज में आवेदनों की संख्या सीटों से कई गुना अधिक रही। एम फार्मा, एमएससी भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान आदि में भी दाखिलों के लिए भरमार होती है। जानकारों का कहना है कि इस बार भी आवेदनों की संख्या अधिक रहेगी। इससे पहले पीयू को सीटों की संख्या में इजाफा करना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को कोरोना काल में अपने नजदीक ही शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed