फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   increased water level of sukhna lake, chandigarh news

सूख रही सुखना को ट्यूबवेल से भरा, अब बढ़ा जलस्तर ही बन गया मुसीबत

Sat, 25 Feb 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Feb 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
increased water level of sukhna lake, chandigarh news
- फोटो : File Photo
गिरते जलस्तर को झेल रही सुखना में ट्यूबवेल के माध्यम से पानी देकर जलस्तर बढ़ाया गया तो अब पानी का बढ़ना ही सुखना के लिए मुसीबत बन गया। यह बात म्युनिसिपल कारपोरेशन (एमसी) ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में कही।
विज्ञापन


एमसी ने हाईकोर्ट को सुखना लेक पर लाइट की व्यवस्था और कुत्तों की समस्या को लेकर जानकारी दी। इसके साथ डस्टबिन लगाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान कोर्ट को बताया गया कि लेक में जलस्तर बेहतर हुआ है और वर्तमान में वीड निकालने का काम जारी है। हालांकि, इसके विपरीत डी सिल्टिंग पर प्रशासन ने हाथ खड़े करते हुए कहा कि अभी यह संभव नहीं है कि लेक को डी सिल्ट किया जाए। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बीते कुछ समय में लेक का जलस्तर बढ़ा है और बढ़े जलस्तर की स्थिति में डी सिल्टिंग नहीं हो सकती।
विज्ञापन


ऐसे में अब सुखना को अपने एक दुख से निजात मिल रही है और जलस्तर बढ़ने के साथ ही वीड निकाली जा रही है, लेकिन दूसरी ओर पहला सुख ही मुसीबत बन गया है क्योंकि पानी बढ़ना डी सिल्टिंग न होने का कारण बन गया है। हाईकोर्ट ने स्थिति को समझते हुए कहा कि इस प्रकार टेंपरेरी इंतजाम करने से कुछ नहीं होगा। यदि लेक को डी सिल्ट करना है तो इसके लिए लंबी योजना बनानी होगी, जो हर परिस्थिति के अनुकूल हो। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर प्रशासन और एमसी को इस बारे में पक्ष रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed